{"_id":"670c138d378cfa7f800482a2","slug":"dowry-harassment-case-against-in-laws-including-husband-khalilabad-news-c-209-1-skn1001-122175-2024-10-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: पति समेत ससुरालियों पर दहेज उत्पीड़न का केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: पति समेत ससुरालियों पर दहेज उत्पीड़न का केस
Mon, 14 Oct 2024 12:08 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Mon, 14 Oct 2024 12:08 AM IST
विज्ञापन
संतकबीरनगर। कोतवाली खलीलाबाद पुलिस ने विवाहिता की तहरीर मिलने पर पति, सास-ससुर, ननद और देवर के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का केस दर्ज किया है।
विवाहिता ने बताया कि उसकी शादी बखिरा क्षेत्र के खजुरी गांव में हुई है। दो सितंबर को वह अपने घर का काम कर रही थी। उसी दौरान पति रामचंद्र, ससुर, सास, ननद व देवर एक राय होकर आए और उसे मारने-पीटने लगे। ससुराली मायके वालों से चार लाख रुपये नकद एवं बाइक मांगने के लिए दबाव बना रहे थे और घर से निकालने की धमकी दे रहे थे। समझाने पर भी नही मानें और खलीलाबाद बाईपास पर ले आए और वहां पर भी मारे-पीटे। वहां से किसी तरह मायके जाकर घटना की जानकारी दी।
पुलिस ने मामले में विवाहिता की तहरीर मिलने पर पति रामचंद्र, ससुर, सास, ननद व देवर निवासी खजुरी थाना बखिरा के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।