{"_id":"65550f160e5373c2b90e25a6","slug":"dowry-harassment-case-against-husband-mother-in-law-and-father-in-law-khalilabad-news-c-209-1-skn1001-5546-2023-11-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: पति, सास व ससुर पर दहेज उत्पीड़न का केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: पति, सास व ससुर पर दहेज उत्पीड़न का केस
Thu, 16 Nov 2023 12:03 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Thu, 16 Nov 2023 12:03 AM IST
विज्ञापन
संतकबीरनगर। कोतवाली क्षेत्र की बाहिलपार की विवाहिता ने ससुरालियों पर दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाया है। विवाहित की तहरीर पर पुलिस ने पति, ससुर व सास पर दहेज उत्पीड़न का केस दर्ज किया है।
बाहिलपार निवासी रंजना देवी ने तहरीर में कहा कि उसकी शादी 10 वर्ष पूर्व राहुल मद्धेशिया के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही ससुराल के लोग कम दान दहेज का ताना बोली बोलते और मारते पीटते है। जिस संबंध में कई बार पंचायत हुई। इसी बीच उसके दो बच्चे पैदा हो गए। बच्चे पैदा होने के बाद भी ससुराल वालों की यातना काफी बढ़ गई। पति मोबाईल की दुकान करते है परंतु उसे तथा बच्चों को कोई खर्चा नहीं देते है। कुछ भी मांगने पर मारते पीटते है। बुधवार की सुबह लगभग आठ बजे जब में किचन में रोटी बना रही है थी तभी पति आए और सोने की चेन मांग रहे थे। न देने पर घर का सब समान तोड़कर मेरा गला दबाने की कोशिश किए। उसी समय सास मंजू देवी, ससुर छोटेलाल आ गए और सास ने मेरा हाथ पकड़ लिया। इसके साथ ही ललकारने लगे की मारो और झंझट खत्म हो जाए। बच्चों के शोर के बाद अगल बगल के लोग आ गए और बीच बचाव किए। इस मामले मे कोतवाली पुलिस ने पति, ससुर व सास पर दहेज उत्पीड़न का केस दर्ज किया है। कोतवाल ब्रजेंद्र पटेल ने बताया कि तीन पर दहेज उत्पीड़न का केस दर्ज किया है।