{"_id":"6406a09c1865fdaac1038ff5","slug":"dont-have-to-worry-about-water-khalilabad-news-c-7-1-77505-2023-03-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: पानी के लिए नहीं होना पड़ेगा परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: पानी के लिए नहीं होना पड़ेगा परेशान
Tue, 07 Mar 2023 07:55 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Tue, 07 Mar 2023 07:55 AM IST
विज्ञापन
नगर पालिका प्रशासन ने जलापूर्ति की व्यवस्था सुदृढ़ रखने की तैयारी पूरी की
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। होली पर और शब-ए-बरात के मद्देनजर नगर पालिका प्रशासन ने जलापूर्ति की व्यवस्था सुदृढ़ रखने की तैयारी पूरी कर ली है। जलापूर्ति का समय निर्धारित कर दिया है। शहर के मड़या मोहल्ले और विस्तारित क्षेत्रों में जलापूर्ति की व्यवस्था नहीं है।
नगर पालिका प्रशासन की ओर से शब-ए-बरात पर सात मार्च को सुबह पांच से शाम आठ बजे तक टोटी से पानी की आपूर्ति की जाएगी। दोपहर 12 से एक बजे तक और फिर शाम पांच से आठ बजे तक पानी की आपूर्ति की जाएगी। होली के दिन आठ मार्च को सुबह पांच से रात दस बजे तक अनरवत पानी की आपूर्ति की जाएगी। आठ पानी के टैंकर भी उपलब्ध रहेंगे।
इसमें मेंहदावल बाईपास, समय माता मंदिर, बरदहिया बाजार दुर्गा मंदिर, मुखलिसपुर तिराहा, गोला बाजार, बैंक चौराहा और मोती तिराहा पर पानी का टैंकर उपलब्ध रहेगा जिससे पीने के पानी के साथ ही आपात स्थिति में टैंकर काम आएगा। शहर के मड़या मोहल्ले और विस्तारित क्षेत्रों में जलापूर्ति की व्यवस्था नहीं है। नगर पालिका के ईओ विनय मिश्रा ने बताया कि होली और शब-ए-बरात के मद्देनजर तैयारी पूरी कर ली गई है। साफ-सफाई के साथ ही जलापूर्ति के लिए समयसारिणी तय कर दी गई है। कर्मचारियों को सचेत कर दिया गया है।