{"_id":"67f2c6dbfcb8f7d95a05acb6","slug":"doctors-examining-patients-at-the-jan-arogya-camp-in-phc-auradad-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1040-130855-2025-04-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: जन आरोग्य मेले में 1204 मरीजों का हुआ इलाज, दी गईं दवाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: जन आरोग्य मेले में 1204 मरीजों का हुआ इलाज, दी गईं दवाएं
विज्ञापन
पीएचसी औराडाड में जन आरोग्य शिविर में मरीज देखते चिकित्सक
संतकबीरनगर। रविवार को उप स्वास्थ्य केंद्रों पर जन आरोग्य मेले में खांसी, बुखार, शुगर सहित कई बीमारियों से पीड़ित मरीज पहुंचे। मरीजों को सलाह और दवा देकर फिर दिखाने को कहा गया। मेले में बच्चों की संख्या काफी अधिक रही। जनपद में जन आरोग्य मेले में 1204 मरीजों का इलाज किया गया। रोसया बाजार प्रतिनिधि के अनुसार पीएचसी रोसया पर स्वास्थ्य मेला में 47 मरीज देखे गए। प्रभारी चिकित्साधिकारी प्रशांत कुमार ने बताया कि कुल 47 मरीजों की जांच कर दवा का वितरण किया गया। शिविर में पहुंची कवलजीत, राम हजूर आदि ने बताया कि तीन दिनों से बुखार की परेशानी थी। दवा दी गई है। इस मौके पर डाॅ कमलजीत, फार्मासिस्ट अनिल कुमार मौर्य, सौरभ यादव, विद्यासागर पाण्डेय, चंद्र कला मौजूद रहे।
नगरीय उप स्वास्थ्य केंद्र कांशीराम में जन आरोग्य मेला में 64 मरीजों को सलाह देकर दवा वितरित किया गया। शीला, बासमती, बिंदू देवी ने बताया कि पैर में दर्द और गैस और बुखार की समस्या है। संतलाल और जय प्रकाश ने बताया कि बच्चे को चार दिनों से बुखार था। अस्पताल की आयुर्वेद चिकित्साधिकारी डॉ. जरीन फातिमा ने बताया कि 64 मरीजों का इलाज कर दवा दी गई है।
इस दौरान डॉ. श्रुति श्रीवास्तव, फार्मासिस्ट मनोज कुमार मिश्र, सुष्मिता पांडेय, दयाराम, रवि पांडेय, जगदीश त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।