{"_id":"6547f978cd6905066b00e474","slug":"doctors-did-not-get-medicines-cmo-warned-khalilabad-news-c-209-1-skn1001-5175-2023-11-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: डॉक्टर मिले न दवाएं, सीएमओ ने दी चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: डॉक्टर मिले न दवाएं, सीएमओ ने दी चेतावनी
Mon, 06 Nov 2023 01:52 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Mon, 06 Nov 2023 01:52 AM IST
विज्ञापन
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जगदीशपुर का निरीक्षण करते सीएमओं डॉ. रामानुज कन्नौजिया।
धनघटा। रविवार को सीएमओ डॉक्टर रामानुज कन्नौजिया ने सीएचसी मलौली, पीएचसी जगदीशपुर का औचक निरीक्षण किया। यहां पर न तो आयुष्मान भव स्वास्थ्य मेले का आयोजन दिखा और न ही डॉक्टर मिले। अस्पताल में दवाओं का भी अभाव रहा। इस दौरान सभी जगहों पर गंदगी मिली। सीएमओ ने मातहतों पर कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए कार्रवाई की चेतावनी दी ।
अक्तूबर से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र समेत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर प्रत्येक रविवार को आयुष्मान भव स्वास्थ्य मेले का आयोजन करके मरीजों की जांच और उपचार का अभियान चल रहा है। रविवार को मेले का हाल जानने सीएमओ डाॅ रामानुज कन्नौजिया सबसे पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मलौली पहुंचे। यहां स्वास्थ्य मेले के नाम पर कुछ भी नहीं दिखाई दिया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक भी अस्पताल में नहीं थे। परिसर में गंदगी पाई गई। सीएमओ में कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए मातहतों को कार्य में सुधार लाने का निर्देश दिया। उसके बाद वह प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जगदीशपुर पहुंचे। यहां डॉक्टर मौजूद नहीं थे। मेले के नाम पर कुछ भी दिखाई नहीं दिया। वहां पर एक मरीज भी नहीं मिला। अस्पताल में आवश्यक दवाएं भी नहीं थीं। अस्पताल परिसर समेत चारों तरफ गंदगी का अंबार लगा हुआ मिला। इस पर सीएमओ ने कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए कार्रवाई की चेतावनी दी।
--
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जगदीशपुर के डॉक्टर अजय कुमार अवकाश पर हैं। उनके स्थान पर दूसरे डॉक्टर की तैनाती की गई है। होम्योपैथिक चिकित्सक डॉ. विभा वर्मा पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का कोई नियंत्रण नहीं है। वह कब आती हैं कब जाती है, इसकी जानकारी नहीं है। वह आंख का इलाज करने बाहर आए हैं। पहुंचने पर ही कुछ बता सकेंगे। -डॉ. रवि सोनकर, अधीक्षक, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मलौली