फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Doctor is not posted at PHC Devkali, CHO does treatment

Sant Kabir Nagar News: पीएचसी देवकली पर डॉक्टर की नहीं है तैनाती, सीएचओ करती हैं इलाज

Fri, 04 Aug 2023 11:10 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Fri, 04 Aug 2023 11:10 PM IST
विज्ञापन
Doctor is not posted at PHC Devkali, CHO does treatment
नाथनगर ब्लॉक के  देवकली खुर्द प्राथमिक स्वास्थ केंद्र  कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर कर रही इलाज।
- चिकित्सक की तैनाती न होने से मरीजों को होती है परेशानी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मोलनापुर। सरकार एक तरफ जहां स्वास्थ सेवाएं बेहतर होने का दावा करती है वही जमीनी हकीकत कुछ और ही है। नाथनगर ब्लॉक के देवकली खुर्द गांव में बने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर पचास हजार लोगों के इलाज का जिम्मा है। लेकिन यहां पर कोई भी डॉक्टर की तैनाती नहीं है। फार्मासिस्ट और कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर के भरोसे मरीजों का इलाज होता है। पीएचसी देवकली खुर्द पर दो स्टाॅफ नर्स, एक फार्मासिस्ट, एक सीएचओ और एक एएनम की तैनाती है। यहां पर तैनात सीएचओ सोनाली यादव मरीजों को जरुरी परामर्श देती हैं। उन्होंने बताया की इस समय प्रतिदिन 50 से 60 मरीज आ रहे हैं। उनमें से करीब 80 प्रतिशत मरीज आई फ्लू के हैं।
इलाज के लिए आए मरीज जायबून, शारदा, पूजा, रंजना, अमित, सोनू आदि ने बताया कि यहां पर मरीज और स्टॉफ के लिए पंखे नहीं है। जिससे काफी दिक्कत होती है। दवाएं तो मिल जाती हैं लेकिन खून की कोई भी जांच यहां पर नहीं होती है। इसके लिए सीएचसी नाथनगर जाना पड़ता है। जो यहां से काफी दूर है।
विज्ञापन

0000000000000
पीएचसी देवकली खुर्द पर चिकित्सक की तैनाती नहीं है। जिसके बारे में उच्चाधिकरियों को बताया गया। अन्य जो समस्याए हैं उसको जल्द ही दूर किया जाएगा। जरूरी संसाधन मुहैया कराए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ राजेश चौधरी, अधीक्षक सीएचसी नाथनगर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed