फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   'Do not tolerate torture, take help of police'

‘अत्याचार न सहन करें,लें पुलिस की मदद’

Wed, 06 Dec 2017 11:57 PM IST
संतकबीरनगर (ब्यूरो)
संतकबीरनगर (ब्यूरो) Updated Wed, 06 Dec 2017 11:57 PM IST
विज्ञापन
'Do not tolerate torture, take help of police'
‘अत्याचार न सहन करें,लें पुलिस की मदद’ - फोटो : अमर उजाला

संतकबीरनगर। नारी सुरक्षा सप्ताह के तहत बुधवार को आयोजित कार्यक्रम में एसपी हेमराज मीणा बुधवार को एचआर इंटर कॉलेज की छात्राओं से रूबरू हुए। एसपी ने शासन की ओर से नारी सुरक्षा के लिए उठाए गए कदम की जानकारी दी और मुसीबत के दौरान पुलिस से निडर होकर मदद लेने का सुझाव दिया।

विज्ञापन

उन्होंने कहा कि महिलाओं को छेड़खानी, छींटाकशी सहित अन्य किसी भी तरह का उत्पीड़न सहन नहीं करना चाहिए। उत्पीड़न की शिकार महिलाओं को तत्काल पुलिस की मदद लेनी चाहिए। मदद के लिए सरकार की तरफ से कई उपाय किए गए हैं। डायल 100 एवं 1090 महिला हेल्पलाइन सहित अन्य व्यवस्था नारी सुरक्षा एवं सम्मान के लिए की गई है।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि पहले स्कूल की छात्राएं अपनी मां से बहुत सी बातें सांझा करती थीं, लेकिन अब समय बदल गया है। महिलाएं अपनी सुरक्षा के लिए परिवार के सदस्यों के साथ ही पुलिस प्रशासन से मदद ले सकती हैं। पुलिस त्वरित कार्रवाई करेगी। सीओ सदर रमेश कुमार, प्रधानाचार्य रामकुमार सिंह ने भी विचार व्यक्त किए। इस दौरान नारी सुरक्षा पर तैयार फिल्म भी प्रोजेक्टर के माध्यम से छात्राओं को दिखाई गई। इस अवसर पर इंस्पेक्टर वीरेंद्र बहादुर सिंह, टीएसआई राजेंद्र यादव, बलराम पांडेय आदि उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed