फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   DM will promote tourism in Sant Kabir Nagar district, Buddhist mound of Copia will become tourist destination

पर्यटन को बढ़ावा: DM की पहल, धर्मसिंहवा- कोपिया का बौद्ध टीला बनेगा पर्यटन स्थल- 2700 वर्ष पुराना है 'स्तूप'

Tue, 17 Dec 2024 12:51 PM IST
रोहित सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Published by: रोहित सिंह Updated Tue, 17 Dec 2024 12:51 PM IST
सार

धर्मसिंहवा व कोपिया में पर्यटन विकास के कार्य होने से पर्यटक आकर्षित होंगे। मगहर और बखिरा पक्षी बिहार आने वाले पर्यटक धर्मसिंहवा व कोपिया टीले पर आकर आनंद लेंगे। इससे आस-पास के क्षेत्रों में व्यवसायिक गतिविधियां बढ़ेंगी। इससे लोगों को रोजगार के अवसर भी मिलेंगे। साथ ही क्षेत्र का विकास भी तेजी से होने की उम्मीद है।

विज्ञापन
DM will promote tourism in Sant Kabir Nagar district, Buddhist mound of Copia will become tourist destination
सैकड़ों वर्ष पुराना बौद्ध टीला व डीएम महेंद्र सिंह तंवर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

पर्यटकों को लुभाने के लिए प्रशासन लगातार प्रयासरत है। कबीर की परिनिर्वाण स्थली पर जहां विकास के कार्य कराए जा रहे हैं वहीं बखिरा पक्षी बिहार को भी पर्यटन की दृष्टिकोण से विकसित किया जा रहा है। प्रशासन ने अब गौतम बुद्ध से जुड़े स्थलों को विकसित करने का प्रस्ताव तैयार कर पर्यटन विभाग के जरिए शासन को भेजा है।

विज्ञापन


इसमें धर्मसिंहवा और कोपिया बौद्ध टीला शामिल है। इस पर करीब दस करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है। धर्मसिंहवा कस्बे में लगभग 2700 वर्ष पुराना बौद्ध स्तूप है, यह काफी समय से उपेक्षित पड़ा है। अगस्त 2020 में बारिश के कारण स्तूप भरभरा कर गिर गया था।
विज्ञापन


इसके बाद पर्यटन विभाग को बौद्ध स्तूप के पुनरुद्धार के लिए 48 लाख रुपये अवमुक्त हुए थे। इस बीच बौद्ध स्तूप के ढांचे को पुराना स्वरूप देने का कार्य किया गया है। अब इस स्थान को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने की तैयारी की जा रही है। इसके तहत सुंदरीकरण, इंटरलॉकिंग सड़क, पथ प्रकाश व्यवस्था, यहां आने वाले लोगों के बैठने के लिए बेंच आदि कार्य कराए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके साथ बौद्ध स्थल कोपिया को भी पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने का प्रस्ताव तैयार किया गया है। यहां पर भी पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए सुंदरीकरण के कार्य कराए जाएंगे। योजना के तहत टीले के संरक्षण के साथ ही बाउंड्रीवाल, इंटरलाॅकिंग, बैठने के लिए बेंच, पार्क आदि विकसित किए जाने की तैयारी है।

बताया जाता है कि सैकड़ों वर्ष पूर्व कोपिया (अनुपिया) में राजा शुद्धोधन का राजमहल था। यही से ज्ञान की तलाश में गौतम बुद्ध आमी नदी के किनारे वस्त्र त्याग कर विश्व भ्रमण पर निकल पड़े थे। जिला मुख्यालय से 12 किलोमीटर की दूरी पर स्थित कोपिया स्थित बुद्ध का टीला पर अब भी तमाम अवशेष मिलते रहते हैं। ऐसे में अब प्रशासन इस स्थल के विकास के लिए गंभीर प्रयास शुरू किए हैं।

पर्यटकों के आने से बढ़ेगी व्यवसायिक गतिविधियां
धर्मसिंहवा व कोपिया में पर्यटन विकास के कार्य होने से पर्यटक आकर्षित होंगे। मगहर और बखिरा पक्षी बिहार आने वाले पर्यटक धर्मसिंहवा व कोपिया टीले पर आकर आनंद लेंगे। इससे आस-पास के क्षेत्रों में व्यवसायिक गतिविधियां बढ़ेंगी। इससे लोगों को रोजगार के अवसर भी मिलेंगे। साथ ही क्षेत्र का विकास भी तेजी से होने की उम्मीद है।


धर्मसिंहवा व कोपिया के बौद्ध स्थल को पर्यटक स्थल के रूप में विकसित करने का प्रस्ताव तैयार किया गया है। पर्यटन विभाग के जरिए शासन को प्रस्ताव भेजा गया है। उम्मीद है कि जल्द ही इसकी स्वीकृति मिल जाएगी। इसके बाद कार्य शुरू करा दिए जाएंगे: महेंद्र सिंह तंवर, डीएम

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed