{"_id":"61b3917f545f743d7a29686b","slug":"dm-taken-meeting-for-assembly-election-khalilabad-news-gkp41943366","type":"story","status":"publish","title_hn":"नामित सेक्टर मजिस्ट्रेट मतदान केंद्रों का कर लें भौतिक सत्यापन: डीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नामित सेक्टर मजिस्ट्रेट मतदान केंद्रों का कर लें भौतिक सत्यापन: डीएम
विज्ञापन

संतकबीरनगर। डीएम दिव्या मित्तल की अध्यक्षता में शुक्रवार को कलेक्ट्रेट में विधान सभा चुनाव की तैयारियों को लेकर बैठक की गई। इसमें भयमुक्त वातावरण में निष्पक्षता के साथ चुनाव कराए जाने पर जोर दिया गया। डीएम ने नामित सेक्टर मजिस्ट्रेटों को ड्यूटी के प्रति पूरी सतर्कता बरतने के निर्देश दिए।
डीएम ने जनपद के समस्त सेक्टर प्रभारी को निर्देश दिए कि अपने-अपने क्षेत्र में पड़ने वाले मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर लें। इसके साथ ही संवेदनशील/अतिसंवेदनशील मतदान केंद्रों का भौतिक सत्यापन जल्द से जल्द पूर्ण करके अपनी तैयारी रखें। चुनाव को पूरी पारदर्शिता और निष्पक्षता के साथ संपन्न कराएं। इसमें पुलिस को सचेत किया है कि अभी से अराजक तत्वों को ठीक प्रकार से चिह्नित कर लें, ताकि समय रहते उनके खिलाफ प्रभावी निरोधात्मक कार्रवाई कराई जा सके। इस दौरान एसपी डॉक्टर कौस्तुभ, एडीएम मनोज कुमार सिंह, एसडीएम सदर नवीन श्रीवास्तव, एसडीएम मेंहदावल अजय कुमार त्रिपाठी, एसडीएम धनघटा योगेश्वर सिंह आदि उपस्थित रहे। ब्यूरो