{"_id":"62239571871cc270b67eade9","slug":"dm-sp-visited-strong-room-khalilabad-news-gkp4290070106","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएम और एसपी ने स्ट्रांग रूम व मतगणना स्थल का निरीक्षण किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएम और एसपी ने स्ट्रांग रूम व मतगणना स्थल का निरीक्षण किया
विज्ञापन

संतकबीरनगर। डीएम दिव्या मित्तल और एसपी डॉ कौस्तुभ ने शनिवार को एचआरपीजी कॉलेज में बने स्ट्रांग रूम और मतगणना स्थल का निरीक्षण किया। स्ट्रांग रूम की त्रिस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था को देखा और सुरक्षा के दृष्टिगत सभी महत्वपूर्ण बिंदुओं, सीसीटीवी कैमरा आदि को चेक किया।
डीएम दिव्या मित्तल ने सुरक्षा व्यवस्था में लगे कर्मियों को निर्देशित किया कि आसपास किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर सतर्क दृष्टि रखी जाए। ईवीएम की सुरक्षा पूरी सतर्कता से की जाए। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही क्षम्य नहीं होगी। इस अवसर पर एडीएम मनोज कुमार सिंह, एएसपी संतोष कुमार सिंह, एसडीएम नवीन श्रीवास्तव, सीओ अंशुमान मिश्र, सीओ अंबरीश भदौरिया, सीओ राम प्रकाश समेत अन्य मौजूद रहे।