फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   DM of Sant Kabir Nagar organized Holi at his residence. Was seen playing Holi with daughter Eva in his lap.

Sant Kabir Nagar: डीएम आवास में खेली गई होली, उड़े अबीर और गुलाल- नन्हीं ईवा ने भी लगाया रंग

Wed, 27 Mar 2024 06:30 PM IST
रोहित सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Published by: रोहित सिंह Updated Wed, 27 Mar 2024 06:30 PM IST
सार

डीएम आवास पर अधिकारियों ने होली खेली। इस दौरान एक दूसरे को रंग व अबीर लगाकर बधाई दी। नन्हीं ईवा ने भी लोगों पर गुलाल-अबीर उडाया। डीएम आवास पर आए सभी लोग नन्हीं ईवा संग होली खेलते, दुलार करते दिखे।

विज्ञापन
DM of Sant Kabir Nagar organized Holi at his residence. Was seen playing Holi with daughter Eva in his lap.
डीएम महेंद्र सिंह तंवर की गोद में नन्हीं ईवा, एसपी सत्यजीत गुप्ता व अन्य अधिकारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

संत कबीर नगर में भी मंगलवार को होली पर्व मनाया गया। डीएम आवास पर अधिकारियों ने होली खेली। इस दौरान एक दूसरे को रंग व अबीर लगाकर बधाई दी। नन्हीं ईवा ने भी लोगों पर गुलाल-अबीर उडाया। डीएम आवास पर आए लगभग सभी लोग नन्हीं ईवा संग होली खेलते, दुलार करते दिखे।  
विज्ञापन


डीएम महेंद्र सिंह तंवर ने कहा कि होली आपसी भाईचारे का पर्व है। इसे मिलजुल कर मनाना चाहिए। उन्होंने सभी कर्मचारियों को अबीर गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दी। इस दौरान एसपी सत्यजीत गुप्त, एडीएम जय प्रकाश, एएसपी शशिशेखर सिंह, एसडीएम शैलेश दुबे समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

 

DM of Sant Kabir Nagar organized Holi at his residence. Was seen playing Holi with daughter Eva in his lap.
पुलिस लाइन में पुलिसकर्मियों के साथ होली खेल कर एसपी - फोटो : अमर उजाला
वहीं, रिजर्व पुलिस लाइंस में बुधवार को होली कार्यक्रम का आयोजन किया गया। पुलिस अधीक्षक सत्यजीत गुप्ता ने पुलिसकर्मियों के साथ होली का त्योहार मनाया। पुलिसकर्मियों के परिवार के लोगों को रंग व मिठाई खिलाकर होली की शुभकामनाएं दीं।

26 मार्च को सकुशल होली का त्योहार संपन्न कराने के बाद पुलिस लाइंस में 27 मार्च को होली मिलन कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों ने होली खेली। गाने की धुन पर थिरकते हुए सभी ने रंग, अबीर व गुलाल एक दूसरे पर डालकर सराबोर किया।

होली मिलन कार्यक्रम में क्षेत्राधिकारी ब्रजेश सिंह, प्रतिसार निरीक्षक सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी सम्मिलित हुए। पुलिस बल के समस्त अधिकारी व कर्मचारी ने एक दूसरे को रंग-गुलाल लगाकर होली त्योहार की शुभकामनाएं दी गईं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed