{"_id":"65302347ceb371d2a001ab96","slug":"dm-listened-to-the-problems-of-farmers-assured-to-solve-them-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1039-4370-2023-10-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: डीएम ने सुनीं किसानों की समस्याएं, निस्तारण का दिया आश्वासन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: डीएम ने सुनीं किसानों की समस्याएं, निस्तारण का दिया आश्वासन
विज्ञापन
कलक्ट्रेट सभागार में किसान दिवस का हुआ आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। डीएम महेंद्र सिंह तंवर की अध्यक्षता में बृहस्पतिवार को किसान दिवस का आयोजन कलक्ट्रेट सभागार में किया गया। इसमें उन्होंने किसानों की समस्याओं को सुना और निस्तारण का आश्वासन दिया। इसमें विभिन्न क्षेत्रों से महिला कृषक, किसान यूनियन के पदाधिकारी एवं विभिन्न विभागों के अधिकारी शामिल हुए। अग्रणी कृषक कुंवर सिंह, अनूप यादव, सुरेंद्र राय, प्रहलाद चौधरी, गोविंद चौधरी ने जैविक खेती, सोलर फेंसिंग, भरवा मिर्च, काला नमक की खेती सहित मशरूम की खेती की तकनीकी जानकारी के बारे में किसानों को दी। साथ ही कार्य में आने वाली समस्याओं से डीएम को अवगत कराते हुए समाधान का अनुरोध किया। डीएम ने समस्याओं के निस्तारण का आश्वासन देते हुए कहा कि कृषक सर्वप्रथम निर्धारित करें कि वह खेती मात्र आजीविका के लिए कर रहे हैं अथवा व्यापारिक दृष्टिकोण से भी कर रहे हैं । व्यापारिक दृष्टिकोण से यदि खेती करते हैं तो उनकी आमदनी बढ़ेगी, साथ ही उनके जीवन स्तर में सुधार होगा। डीएम ने विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि विगत एक वर्ष की समस्त शिकायतों, उनके निस्तारण प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की जाए, लंबित शिकायतों का संबंधित विभाग से 15 दिवस में सुनिश्चित करा लिया जाए। सीडीओ संत कुमार ने कहा कि किसानों द्वारा जो समस्याएं उठाई जा रही है, उनके संबंध में संबंधित अधिकारी को पत्र प्रेषित कर समाधान कराया जाएगा। उप कृषि निदेशक डाॅ. राकेश कुमार सिंह ने किसानों को विभागीय एवं श्री अन्न विषयक जानकारी देते हुए अपील की कि विभागीय योजनाओं का लाभ लें। इस अवसर पर भूमि संरक्षण अधिकारी सीपी सिंह, जिला कृषि अधिकारी पीसी विश्वकर्मा, अधिशासी अभियंता विद्युत रणधीर कुमार सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।