फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   DM inspected the erosion site near Dholbaja Purwa

Sant Kabir Nagar News: डीएम ने ढोलबजा पुरवा के पास कटान स्थल का किया निरीक्षण

Thu, 11 Sep 2025 11:33 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Thu, 11 Sep 2025 11:33 PM IST
विज्ञापन
DM inspected the erosion site near Dholbaja Purwa
कटान स्थल का निरीक्षण करते जिला​धिकारी आलोक कुमार। 
संतकबीरनगर। जिलाधिकारी आलोक कुमार ने बृहस्पतिवार को बाढ़ से बचाव की तैयारियों का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने सरयू नदी के बाएं तट पर स्थित एमबीडी तटबंध एवं ग्राम पंचायत गायघाट के ढोलबजा पुरवा कटान स्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने मौके पर उपस्थित सिंचाई एवं लोक निर्माण विभाग के अभियंताओं को कटान स्थल की सतत निगरानी एवं कटान निरोधक परियोजना बनाने के लिए निर्देशित किया।
विज्ञापन

जिलाधिकारी द्वारा तहसील धनघटा स्थित तुरकौलिया में एमबीडी बांध एवं ढोलबजा ग्राम सभा गायघाट में घाघरा नदी द्वारा किए गए कटान का भी निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी द्वारा मौके पर उपस्थित अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि बाढ़ से बचाव के दृष्टिगत बंधे का नियमित निरीक्षण किया जाता रहे तथा किसी भी कटान अथवा अन्य संभावित आपदा की दशा में तत्काल एक्शन लेते हुए ठीक कराया जाए। उन्होंने कहा कि बाढ़ की संभावना के दृष्टिगत बाढ़ राहत केंद्रों एवं राहत सामग्रियों की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित रखी जाए।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान उप जिलाधिकारी डॉ. सुनील कुमार, नायब तहसीलदार हरेराम यादव, सहायक अभियंता ड्रेनेज खंड, जेई पीडब्ल्यूडी आदि माैजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed