{"_id":"68e6a9d359ec8f2816057690","slug":"dm-gave-instructions-to-take-steps-to-eradicate-child-labour-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1039-139521-2025-10-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: बाल श्रम उन्मूलन के लिए कदम उठाने के डीएम ने दिए निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: बाल श्रम उन्मूलन के लिए कदम उठाने के डीएम ने दिए निर्देश
Wed, 08 Oct 2025 11:43 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Wed, 08 Oct 2025 11:43 PM IST
विज्ञापन
संतकबीरनगर। डीएम आलोक कुमार की अध्यक्षता में बुधवार को जिला स्तरीय टास्क फोर्स एवं जिला स्तरीय श्रम बंधु समिति की बैठक कलक्ट्रेट सभागार में हुई। जिसमें बाल श्रम मुक्त कराए जाने के लिए कदम उठाने के निर्देश दिए गए।
बैठक में श्रम प्रवर्तन अधिकारी मनोज कुमार ने अवगत कराया गया कि प्रदेश में संचालित बाल श्रम उन्मूलन एवं पुर्नवासन के लिए तैयार राज्य कार्ययोजना एवं प्रदेश को वर्ष 2027 तक बाल श्रम मुक्त कराए जाने के संबंध में बाल एवं किशोर श्रम अधिनियम के उपबंधों के क्रियान्वयन के लिए जिला स्तरीय टास्क फोर्स द्वारा प्रतिष्ठानों, व्यवसायों, प्रक्रियाओं में नियोजित बाल, किशोर श्रमिकों को चिह्नांकित करते हुए उनके अवमुक्तीकरण की कार्रवाई किए जाने के साथ उनका शैक्षिक एवं आर्थिक पुनर्वासन कराया जाएगा।
उन्हाेंने अवगत कराया गया की भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड द्वारा सभी निर्माण कार्यस्थलों का पंजीयन श्रम विभाग में कराया जाना अनिवार्य है। अंसगठित क्षेत्र के कर्मकारों के लिए ई-श्रम कार्ड पंजीयन एवं प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना की प्रगति के बारे में चर्चा की गई।
विज्ञापन
बैठक में एडीएम जय प्रकाश, सीडीओ जयकेश त्रिपाठी, एसडीएम सदर अरूण कुमार, एसडीएम धनघटा डॉ. सुनील कुमार, अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत आशुतोष कुमार, राकेश श्रीवास्तव, नित्या मिश्रा, सर्वदानंद पांडेय, विनय मौर्या आदि मौजूद रहे।