फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   DM expressed displeasure over lack of Aadhaar verification of students

Sant Kabir Nagar News: छात्रों का आधार सत्यापन न होने पर डीएम ने जताई नाराजगी

Fri, 14 Feb 2025 11:56 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Fri, 14 Feb 2025 11:56 PM IST
विज्ञापन
DM expressed displeasure over lack of Aadhaar verification of students
संतकबीरनगर। डीएम महेंद्र सिंह तंवर की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में शुक्रवार को टैबलेट वितरण की समीक्षा बैठक हुई। जिसमे स्वामी विवेकानंद युवा सशक्तिकरण योजना के क्रियान्वयन एवं अनुश्रवण के लिए डिजीशक्ति पोर्टल पर छात्र-छात्राओं का डाटा फीड आदि की समीक्षा की गई।
विज्ञापन

डीएम ने प्राचार्यों से संस्थावार योजना की समीक्षा की। उन्होंने संस्थाओं द्वारा 6014 लाभार्थी छात्र-छात्राओं का आधार वेरिफिकेशन कार्य पूर्ण न होने के कारण अप्रसन्न्ता व्यक्त करते हुए निर्देशित किया गया कि एक सप्ताह के भीतर समस्त लाभार्थियों का आधार वेरिफिकेशन कार्य अनिवार्य रूप से पूर्ण कराए तथा संस्थाओं को मिले टैबलेटों को संबंधित छात्र-छात्राओं को तत्काल वितरित करें।
विज्ञापन

निर्धारित समयावधि के अंतर्गत यदि संस्थाओं ने उक्त कार्य नहीं किया तो संबंधित संस्थाओं को शासकीय कार्य के प्रति उदासीनता मानते हुए कार्रवाई की जाएगी।
इस अवसर पर डीआईओएस हरिशचन्द्र नाथ समेत महाविद्यालयों के प्राचार्य मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed