{"_id":"612e65a18ebc3e327e44ac9b","slug":"dm-and-sp-inspected-kabir-chaura-campus-khalilabad-news-gkp407474197","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएम व एसपी ने कबीर चौरा परिसर का किया निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएम व एसपी ने कबीर चौरा परिसर का किया निरीक्षण
विज्ञापन
मगहर कबीर चौरा परिसर में निरीक्षण करतीं डीएम।
- फोटो : KHALILABAD
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डीएम व एसपी ने कबीर चौरा परिसर का किया निरीक्षण
कबीर चौरा पर 12 को संत समागम का होगा आयोजन, राष्ट्रपति के आने की उम्मीद
हेलीपैड व कार्यक्रम स्थल के लिए तेज हुआ मंथन
एडीएम और सीडीओ को कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार करने का दिया निर्देश
मगहर/संतकबीरनगर। सदगुरु कबीर की निर्वाण स्थली मगहर में 12 सितंबर को संत समागम का आयोजन होगा। इसमें राष्ट्रपति के आने की संभावना के मद्देनजर मंगलवार को डीएम व एसपी ने कबीर स्थली पहुंच कर परिसर का निरीक्षण किया। हेलीपैड और कार्यक्रम स्थल का निर्धारण करने के लिए चर्चा की। डीएम व एसपी ने सत्संग भवन, संतकबीर इंटर कॉलेज का मैदान भी देखा। मातहत अधिकारियों से कार्यक्रम स्थल के चयन के लिए रूपरेखा तैयार करने के निर्देश दिए।
12 सितंबर को कबीर चौरा परिसर में महंत विचार दास के जरिए सभी पंथों के सूफी-संतों को एक मंच पर लाकर संत समागम का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के आने की संभावना है। कबीर चौरा परिसर में जिन परियोजनाओं की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आधारशिला रखी थी, उनमें पूर्ण हुए कार्यों का राष्ट्रपति लोकार्पण कर सकते हैं। राष्ट्रपति के आने की संभावना को देखते हुए मंगलवार को डीएम दिव्या मित्तल, एसपी डॉ. कौस्तुभ, एडीएम मनोज कुमार सिंह, एएसपी संतोष कुमार सिंह, एसडीएम राज नारायन त्रिपाठी, सीओ अंशुमान मिश्र, कोतवाल अनिल कुमार आदि कबीर चौरा परिसर पहुंच गए।
डीएम व एसपी ने सबसे पहले कबीर समाधि परिसर में अधिकारियों व संतों के साथ बैठक कर राष्ट्रपति के आगमन पर हेलीपैड के लिए स्थान, कार्यक्रम स्थल, समाधि, मजार व गुफा के दर्शन के लिए जाने वाले रास्ते को लेकर विस्तार से चर्चा की। उसके बाद बरसात के मौसम को देखते हुए के कार्यक्रम स्थल के लिए सत्संग भवन का निरीक्षण किया, जहां कम जगह होने के कारण लोगों के सुझाए हुए दूसरे स्थान को देखने के लिए नवनिर्मित कबीर अकादमी पहुंचे। कबीर अकादमी के सामने कार्यक्रम स्थल के रूप में जगह चिह्नित की गई, जहां राष्ट्रपति के संबोधन व परिसर में विभिन्न पूर्ण हुए भवनों व विकास कार्यों का लोकार्पण के लिए उपयुक्त माना।
विज्ञापन
डीएम दिव्या मित्तल ने आवास विकास के अवर अभियंता को बुलाकर जल्द से जल्द कार्य को पूरा कराने के निर्देश दिए। उन्होंने हेलीपैड के लिए संतकबीर इंटर कॉलेज के मैदान को देखा, जहां पर्याप्त स्थान न होने के कारण उपयोगी नहीं पाया। डीएम ने राष्ट्रपति को कार्यक्रम स्थल तक ले जाने के लिए नेशनल हाईवे से जुड़े कबीर स्थली मार्ग से होते हुए पहले कबीर की समाधि व मजार के बाद कबीर गुफा के दर्शन करने के बाद पुन: बंधे के रास्ते कबीर अकादमी परिसर में बने कार्यक्रम स्थल पहुंचने का खाका तैयार किया। उन्होंने एडीएम, एएसपी, सीडीओ को इस कार्यक्रम को मूर्तरूप देने के लिए स्थलीय निरीक्षण कर अविलंब रिपोर्ट देने के निर्देश दिए। परिसर में बाढ़ का पानी फैला होने से समस्या बताई। कार्यक्रम स्थल पर 100 संतों तक की एंट्री के लिए मठ पर मौजूद संतों को सुझाव दिया। इसके साथ ही जनप्रतिनिधि, सुरक्षा स्टाफ, पत्रकार दीर्घा भी बनेगा। इसके बाद वह जिला मुख्यालय स्थित हेलीपैड के लिए पुलिस लाइंस का निरीक्षण करने चली गईं। इस मौके पर संत अरविंद दास शास्त्री, शांति दास, अवर अभियंता संतोष यादव, विजय प्रताप त्रिपाठी, त्रिलोकी वर्मा, राजेश वर्मा, मेंहदी हसन, लालचंद यादव आदि मौजूद रहे।