फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   DK Sporting Manpur team became the champions of CPL 6 and received the trophy.

Sant Kabir Nagar News: डीके स्पोर्टिंग मानपुर की टीम बनी सीपीएल 6 की चैंपियन, मिली ट्रॉफी

Sun, 07 Dec 2025 01:51 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Sun, 07 Dec 2025 01:51 AM IST
विज्ञापन
DK Sporting Manpur team became the champions of CPL 6 and received the trophy.
छितही प्रीमियर लीग के विजेताओं को ट्राफी देते हुए मुख्य अति​थि । संवाद
महुली। छितही के मैदान में चल रही सीपीएल (छितही प्रीमियर लीग)-6 के फाइनल में शनिवार को गामा डीके स्पोर्टिंग मानपुर की टीम मुन्ना इलेवन को हराकर चैंपियन बनी। मुख्य अतिथि डाॅ. उदय प्रताप चतुर्वेदी और विशिष्ट अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष बलिराम यादव ने विजेता और उप विजेता टीम को ट्रॉफी और नकद पुरस्कार दिया।
विज्ञापन

फाइनल मुकाबले में मुन्ना इलेवन की टीम ने निर्धारित 12 ओवरों में 8 विकेट खो कर 157 रन बनाए। टीम की तरफ से राजा पांडेय और महमूद ने शानदार बल्लेबाजी की। जवाब में गामा डीके स्पोर्टिंग मानपुर की टीम ने 8 ओवर में ही 4 विकेट खो कर 158 रनों का लक्ष्य हासिल कर लिया। टीम के लिए कप्तान नोमान शेख ने शानदार 71 रनों की नाबाद पारी खेली। नोमान शेख को मैन ऑफ द मैच और मुन्ना इलेवन के आदित्य को मैन ऑफ द टूर्नामेंट का पुरस्कार दिया गया। मुख्य अतिथि ने विजेता टीम को 1 लाख 35 हजार और उप विजेता टीम को 70 हजार रुपये का चेक दिया।
विज्ञापन

सुहैल अहमद ने स्कोरर और अब्दुल हई व मो इब्राहिम ने अंपायर की भूमिका निभाई। समारोह का संचालन अंतराष्ट्रीय शायर असद महताब ने किया। प्राचार्य वेद प्रकाश पांडेय, हरिश्चंद्र यादव, शमशाद अहमद गामा, दिलशाद अहमद खान, एसआई शोभनाथ मिश्र, कमेंटेटर मोहम्मद शमीम, शाहबाज उर्फ भोलू, सलीम बाबू, अलीमुलकदर उर्फ ढिलढिल, असजद हुसैन, असद महताब, स्कोरर अयाज उर्फ पिंटू, आरिज आदि मौजूद रहे।

छितही प्रीमियर लीग के विजेताओं को ट्राफी देते हुए मुख्य अतिथि । संवाद

छितही प्रीमियर लीग के विजेताओं को ट्राफी देते हुए मुख्य अतिथि । संवाद

छितही प्रीमियर लीग के विजेताओं को ट्राफी देते हुए मुख्य अतिथि । संवाद

छितही प्रीमियर लीग के विजेताओं को ट्राफी देते हुए मुख्य अतिथि । संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed