{"_id":"674619801f9f5405970ce564","slug":"djs-noise-behind-closed-doors-is-a-threat-to-the-health-of-the-elderly-and-sick-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1040-124478-2024-11-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: बंद दरवाजे के बीच डीजे का शोर बुजुर्गों-बीमारों की सेहत पर संकट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: बंद दरवाजे के बीच डीजे का शोर बुजुर्गों-बीमारों की सेहत पर संकट
Wed, 27 Nov 2024 12:24 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Wed, 27 Nov 2024 12:24 AM IST
विज्ञापन
संतकबीरनगर। डीजे के शोर ने गोला बाजार, बंजरिया और मुखलिसपुर तिराहे के आसपास के लोगों की धड़कनें बढ़ा दी हैं। सहालग में डीजे के शोर के बीच लोग घर का दरवाजा बंद कर अंदर चले जाते हैं। इसके बावजूद भी आवाज घरों में पहुंचती है। खिड़की-दरवाजे बंद करने से कोई फायदा नहीं होता है। बुजुर्ग और बीमार को दिल संबंधी बीमारी होने का खतरा बना है। शरीर में कंपन हो रहा है, जिसके चलते बीमारी बढ़ जा रही है। वहीं सड़कों पर दुकानदार भी परेशान रहते हैं।
आजाद चौक निवासी अब्दुल्लां खां ने बताया कि जब बरात आती है तो डीजे की आवाज काफी तेज रहती है, जिससे दिल की धड़कने बढ़ने लगती हैं। ऐसे में बरात आते समय घर के अंदर चले जाते हैं। परिवार के लोग बाहर नहीं निकलते है। यही हाल मुखलिसपुर तिराहे पर रहने वाले संतोष कुमार का भी है।
बताया कि उन्हें हार्ट की बीमारी है और दवा चल रही है। जब डीजे की आवाज सुनाई देती है तो शरीर में कंपन आ जाती है। जिसकी वजह से एक बार परेशानी हो गई थी। चिकित्सक को दिखाया तो उन्होंने कहा कि शोरगुल वाले स्थान से थोड़ी दूरी बनाए रखें।
विज्ञापन
व्यापार होता है प्रभावित
गोला बाजार के व्यापारियों ने बताया कि जब बरात इधर से गुजरती है तो डीजे के शोर के चलते दुकानदारी प्रभावित हो जाती है। ग्राहक क्या मांगते हैं यह सुनाई नहीं देता है। वहीं बर्तन कारोबारी संदीप जायसवाल ने बताया कि डीजे के शोर के चलते ग्राहक सामान मांगते है तो सुनाई नहीं देता है। डीजे का शोर कम होना चाहिए, जिससे दिक्कत उत्पन्न न हो।