फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Divya Mittal remained proactive in resolving public grievances.

Sant Kabir Nagar News: दिव्या मित्तल जनसमस्याओं के निराकरण के लिए रहीं तत्पर

Sun, 30 Aug 2026 11:31 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 30 Aug 2026 11:31 PM IST
विज्ञापन
Divya Mittal remained proactive in resolving public grievances.
संतकबीरनगर। आईएएस अधिकारी दिव्या मित्तल ने 13 साल की प्रशासनिक सेवा के बाद रविवार को इस्तीफा देने की घोषणा की। वह संतकबीरनगर में 11 सितंबर 2020 से 17 सितंबर 2022 तक जिलाधिकारी रहीं। उन्होंने यहां दो साल तक कार्य किया। दौरान वे जनसमस्याओं के निराकरण में हमेशा तत्पर रहीं।
विज्ञापन

17 सितंबर 2022 को दिव्या मित्तल का तबादला कर उन्हें मिर्जापुर का जिलाधिकारी बनाया गया। अपने कार्यकाल के दौरान वह जन समस्याओं के निराकरण को लेकर तत्पर रहीं। इसके लिए वह अधिकारियों को समय-समय पर निर्देश भी देती रहीं। वह स्वयं फरियादियों की शिकायतों को सुनकर उसका फौरी तौर पर निस्तारण करने के लिए सक्रिय रहती थीं। तहसील दिवस और कलक्ट्रेट में आम जनता से सीधा संवाद कर भूमि विवाद व सरकारी योजनाओं से जुड़ी शिकायतों का निस्तारण सुनिश्चित करने के वह संबंधित विभागों को निर्देश देती थीं।
विज्ञापन

कोविड की दूसरी लहर के दौरान स्वास्थ्य सुविधाओं, ऑक्सीजन आपूर्ति और टीकाकरण अभियान को बेहतर ढंग से उन्होंने संचालित किया। जल जीवन मिशन के तहत ग्रामीण इलाकों में पेयजल व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए उन्होंने योजनाओं को तेजी से क्रियान्वित किया। ग्रामीण संपर्क मार्गों के निर्माण के लिए भी तेजी कार्य कराए।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------------------------
त्यागपत्र मंजूर न किया जाए : लोजपा रामविलास
महुली। लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के जिलाध्यक्ष लालचंद्र दुसाध ने आईएएस अधिकारी दिव्या मित्तल के इस्तीफा देने की घोषणा पर चिंता जताते हुए केंद्र एवं प्रदेश सरकार से अनुरोध किया है कि उनका त्यागपत्र मंजूर न किया जाए। उन्होंने कहा कि दिव्या मित्तल जैसी संवेदनशील और जनहित के प्रति समर्पित अधिकारी की सेवाएं समाज और देश के लिए महत्वपूर्ण हैं। लालचंद्र दुसाध ने कहा कि संतकबीरनगर में जिलाधिकारी के पद पर सेवाएं दे चुकीं दिव्या मित्तल की संवेदनशील कार्यप्रणाली को लोग आज भी याद करते हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed