{"_id":"6a4ea679f82c1f6db80fff39","slug":"divorced-evicted-khalilabad-news-c-209-1-skn1001-153453-2026-07-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: दहेज की मांग पूरी न होने पर विवाहिता को घर से निकाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: दहेज की मांग पूरी न होने पर विवाहिता को घर से निकाला
Thu, 09 Jul 2026 01:05 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Thu, 09 Jul 2026 01:05 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। मेंहदावल थाना क्षेत्र की रहने वाली एक विवाहिता ने पति, सास, ससुर और जेठ पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने, मारपीट करने और घर से निकाल देने का आरोप लगाया है। पीड़िता की तहरीर पर महिला थाने की पुलिस ने मामले में प्राथमिकी दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।
मेंहदावल थाना क्षेत्र निवासी अंजली श्रीवास्तव ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसकी शादी 10 जुलाई 2024 को खलीलाबाद थाना क्षेत्र के उतरौलिया गांव निवासी अश्वनी श्रीवास्तव से हुई।
पीड़िता का आरोप है कि शादी के कुछ दिन बाद ही पति अश्वनी श्रीवास्तव, ससुर जयप्रकाश श्रीवास्तव, सास गायत्री देवी और जेठ रानू श्रीवास्तव अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर उसे प्रताड़ित करने लगे। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की जाती थी।
विज्ञापन
तहरीर के अनुसार, चार जुलाई 2026 को चारों आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की और घर से निकाल दिया। आरोप है कि उसे भोजन तक नहीं बनाने दिया जाता था और इलाज भी नहीं कराया गया। विवाहिता का कहना है कि शादी के दो वर्ष के भीतर कई बार उसके साथ मारपीट की गई, लेकिन वह परिवार बचाने की उम्मीद में सब कुछ सहती रही।
पीड़िता ने महिला थाने में प्रार्थनापत्र देकर आरोपियों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न, मारपीट और अन्य संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की मांग की है। एसओ पूनम मौर्या का कहना है कि तहरीर के आधार पर मामले में प्राथमिकी दर्ज कर घटना की जांच की जा रही है।