Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   divers to Be Deployed at Ghats During Idol Immersion Drones to Monitor Security Arrangements

संतकबीरनगर: लक्ष्मी-गणेश प्रतिमा विसर्जन के दौरान घाटों पर तैनात रहेंगे गोताखोर, ड्रोन से होगी निगरानी

Tue, 10 Nov 2026 06:53 PM IST
अनुराग रंजन संवाद न्यूज एजेंसी, संतकबीरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संतकबीरनगर Published by: अनुराग रंजन Updated Tue, 10 Nov 2026 06:53 PM IST
सार

एसपी ने कहा कि विसर्जन स्थलों और घाटों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाएं। किसी भी अप्रिय घटना से निपटने के लिए घाटों पर पर्याप्त संख्या में गोताखोरों की तैनाती सुनिश्चित की जाए। जुलूस और विसर्जन मार्गों पर झूलते बिजली के तारों को संबंधित विभागों के समन्वय से समय रहते ठीक कराया जाए।

विज्ञापन
divers to Be Deployed at Ghats During Idol Immersion Drones to Monitor Security Arrangements
समीक्षा बैठक करते पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

दिवाली पर स्थापित लक्ष्मी-गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन को शांतिपूर्ण और सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। सोमवार को पुलिस लाइन सभागार में पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इसमें विसर्जन जुलूस के मार्ग, सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन और कानून व्यवस्था की समीक्षा कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

विज्ञापन

Trending Videos

पूर्व निर्धारित और पारंपरिक मार्गों से विसर्जन कराने के निर्देश 

एसपी ने सभी थाना प्रभारियों को निर्देश दिया कि प्रतिमाओं का विसर्जन पूर्व निर्धारित और पारंपरिक मार्गों से ही कराया जाए। जुलूस के दौरान यातायात व्यवस्था प्रभावित न हो, इसके लिए पहले से जरूरी इंतजाम सुनिश्चित किए जाएं। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लगातार निगरानी रखने और अफवाह फैलाने वाले असामाजिक तत्वों के खिलाफ तत्काल कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

सुनिश्चित की जाएगी पर्याप्त संख्या में गोताखोरों की तैनाती

एसपी ने कहा कि विसर्जन स्थलों और घाटों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाएं। किसी भी अप्रिय घटना से निपटने के लिए घाटों पर पर्याप्त संख्या में गोताखोरों की तैनाती सुनिश्चित की जाए। जुलूस और विसर्जन मार्गों पर झूलते बिजली के तारों को संबंधित विभागों के समन्वय से समय रहते ठीक कराया जाए। साथ ही डीजे का संचालन और ध्वनि की तीव्रता न्यायालय एवं शासन के निर्धारित मानकों के अनुरूप रखने के निर्देश दिए।

विज्ञापन

ड्रोन और सीसीटीवी कैमरों से होगी निगरानी

उन्होंने संवेदनशील मार्गों और विसर्जन स्थलों पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात करने के साथ ही ड्रोन और सीसीटीवी कैमरों से लगातार निगरानी करने को कहा। स्थानीय आयोजकों और शांति समिति के सदस्यों से समन्वय बनाकर निर्धारित समय-सारणी के अनुसार प्रतिमा विसर्जन कराने पर भी जोर दिया।

बैठक में अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सिंह, तीनों सर्किलों के क्षेत्राधिकारी प्रियम राजशेखर पांडेय, अभयनाथ मिश्रा, सर्वदवन सिंह, प्रतिसार निरीक्षक रामबली यादव, एसपी के पीआरओ दुर्गेश पाण्डेय सहित सभी थाना प्रभारी, अन्य पुलिस अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed