फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   District Vice President of Vishwa Hindu Federation injured in the accident

हादसे में विश्व हिंदू महासंघ के जिला उपाध्यक्ष घायल

Wed, 25 Aug 2021 11:00 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 25 Aug 2021 11:00 PM IST
विज्ञापन
District Vice President of Vishwa Hindu Federation injured in the accident
हादसे में विश्व हिंदू महासंघ के जिला उपाध्यक्ष घायल
विज्ञापन

बखिरा (संतकबीरनगर)। मंगलवार देर शाम मेडरापार और बरईपार के बीच में सड़क पर बिखरी गिट्टी की वजह से फिसल कर गिरे बाइक सवार विश्व हिंदू महासंघ के जिला उपाध्यक्ष घायल हो गए। हादसे के बाद आसपास के लोग जुट गए। सूचना पर मौके पर पहुंचे परिजन उन्हें जिला अस्पताल ले गए, जहां से डॉक्टरों ने मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।

बखिरा-सहजनवां मार्ग पर बखिरा से बरईपार तक नाली का निर्माण कार्य किया जा रहा है। कुछ मीटर नाली निर्माण के बाद कार्य महीनों से रुका हुआ है। गोरखपुर जाने के लिए व्यस्त मार्ग होने की वजह से वाहनों की आवाजाही अधिक रहती है। जसवल भरवलिया गांव निवासी विश्व हिंदू महासंघ के जिला उपाध्यक्ष 35 वर्षीय आशुतोष उर्फ दारोगा त्रिपाठी मंगलवार शाम को किसी काम से बखिरा कस्बे में आए थे। देर शाम वह घर लौट रहे थे। मेडरापार और बरईपार के बीच नाला निर्माण कार्य चल रहा है। सड़क पर गिट्टी छोड़ दी गई है। वह फिसल कर सड़क पर गिरकर घायल हो गए। परिजनों ने बताया कि उनकी जीभ कटकर अलग हो गई है। सिर और शरीर के अन्य हिस्से में गंभीर चोटें आई हैं। घायल को गोरखपुर के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल के पिता पंचम त्रिपाठी ने बताया कि यदि सड़क पर गिट्टी न छोड़ी गई होती तो शायद बेटा घायल नहीं होता।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed