फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   District Vice President of Kisan Morcha resigns on demand to change BJP candidate

Sant Kabir Nagar News: भाजपा प्रत्याशी बदलने की मांग पर किसान मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष ने दिया इस्तीफा

Thu, 28 Mar 2024 11:35 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Thu, 28 Mar 2024 11:35 PM IST
विज्ञापन
District Vice President of Kisan Morcha resigns on demand to change BJP candidate
धनघटा। लोकसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी बदलने की मांग को लेकर भाजपाई मुखर हो गए हैं। बृहस्पतिवार को बैठक करके पार्टी कार्यकर्ताओं ने एक स्वर में पार्टी प्रत्याशी बदले जाने की मांग की। इस दौरान भाजपा किसान मोर्चा के उपाध्यक्ष ने इस्तीफा दे दिया।
विज्ञापन

भाजपा ने सांसद प्रवीण निषाद पर दूसरी बार भरोसा जताते हुए संतकबीरनगर लोकसभा सीट से प्रत्याशी घोषित किया है। भाजपा किसान मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष पीएन सिंह ने दो दिन पहले सोशल मीडिया में घोषणा किया था कि अगर पार्टी प्रत्याशी को बदला नहीं जाता है तो वह पद से त्यागपत्र दे देंगे। बृहस्पतिवार को अपने आवास पर पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक बुलाकर उन्होंने पहले लोगों से विचार विमर्श करके उनकी राय जानी। उसके बाद पद से त्यागपत्र देने की घोषणा कर दी। इस मौके पर धनपत ओझा, पंकज पांडेय, राणा प्रताप सिंह आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed