फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   District ranks first in the state in prevention of accidents

Sant Kabir Nagar News: हादसों की रोकथाम में जिले को प्रदेश में पहला स्थान

Tue, 07 Jan 2025 11:29 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Tue, 07 Jan 2025 11:29 PM IST
विज्ञापन
District ranks first in the state in prevention of accidents
संतकबीरनगर। जनपद में दुर्घटनाओं में पिछले साल की अपेक्षा वर्ष 2024 में कमी आई है। मार्ग दुर्घटना में 16.10 प्रतिशत और मृतकों की संख्या में 20.11 प्रतिशत की कमी दर्ज की गयी है। इसे लेकर पिछले दिनों समीक्षा में शासन स्तर से जनपद को प्रदेश में पहला स्थान प्राप्त हुआ है। इसकी पुष्टि भी स्थानीय स्तर पर अधिकारियों ने की।
विज्ञापन

यातायात पुलिस के आंकड़ों पर भरोसा करें तो वर्ष 2023 अपेक्षा वर्ष 2024 में सड़क हादसे एवं मृत्युदर में काफी कमी आई है। वर्ष 2023 में सड़क हादसे की संख्या 323 रही, जबकि यह आंकड़ा वर्ष 2024 में काफी नीचे 271 रिकाॅर्ड किया गया। इन हादसों में मरने वालों की संख्या वर्ष 2023 में 189 और वर्ष 2024 में यह संख्या 151 दर्ज की गई। विभागीय आंकड़ों के अनुसार वर्ष 2023 की अपेक्षा वर्ष 2024 में सड़क दुर्घटना में 16.10 प्रतिशत की कमी पूरे जनपद में आई। जबकि इन हादसों में मरने वालों का प्रतिशत वर्ष 2023 की अपेक्षा वर्ष 2024 में 20.11 प्रतिशत कम दर्ज किया गया।
विज्ञापन

जागरूकता व यातायात नियमों के उल्लंघन में कार्रवाई का असर: दुर्घटनाओं को कम करके मृत्युदर में कमी लाने में यातायात जागरूकता और नियमों के उल्लंघन में कार्रवाई का विशेष असर जिम्मेदार मानते हैं। यातायात पुलिस की तरफ से पूरे साल स्कूलों एवं सार्वजनिक स्थानों पर जन सामान्य को यातायात नियम के लिए जागरुक किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

यही नही स्कूल में शिक्षकों व छात्रों को शपथ दिलाने का काम भी हुआ। लोगों को जागरूक करने के साथ ही टीम ने जन सामान्य के साथ कड़ाई भी की। जिसका परिणाम रहा कि जिले ने मार्ग दुर्घटना में कमी लाने व हादसे में मृत्यु दर में कमी लाने में सफलता मिली ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed