{"_id":"5910b1364f1c1b11578507c7","slug":"district-hospital-ventilator-x-ray-machine-bad","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला अस्पताल का वेंटिलेटर, एक्सरे मशीन खराब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला अस्पताल का वेंटिलेटर, एक्सरे मशीन खराब
Sant Kabir Nagar
Updated Mon, 08 May 2017 11:26 PM IST
विज्ञापन
आईसीयू वार्ड की सभी दस बेडों की मशीनें काम लायक नहीं।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिछले छह माह से जिला अस्पताल के आईसीयू के सभी दस बेडों के वेंटिलेटर खराब हैं। यही नहीं एक्सरे मशीन भी पिछले दस दिनों से खराब है। पर, स्वास्थ्य महकमा है कि व्यवस्था सुधारने का नाम नहीं ले रहा है। यह हाल तब जब डीएम लगातार निरीक्षण कर जिम्मेदारों को व्यवस्था सुधारने की हिदायत दे रहे हैं। ऐसे में लोगों को बाहर से एक्सरे कराना पड़ रहा है, जबकि गंभीर बीमार निजी अस्पतालों का सहारा ले रहे हैं।
भले ही प्रदेश सरकार स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बना रही है, पर संयुक्त जिला अस्पताल में सुविधाओं का टोटा है। पिछले करीब छह माह से आईसीयू वार्ड के सभी दस बेडों के वेंटिलेटर और अन्य उपकरण खराब हैं। जिससे गंभीर बीमारी से पीड़ित मरीजों के लिए दिक्कत उत्पन्न हो गई है।
मशीनों को ठीक मराने की जहमत अस्पताल प्रशासन नहीं उठा रहा है। वहीं एक्सरे कक्ष की दोनों डिजिटल मशीनें 10 दिन से पूरी तरह से खराब हैं। एक्सरे कराने आए राम केवल, सुजीत, संध्या आदि ने बताया कि पैर में चोट लगी थी डॉक्टर ने एक्सरे लिखा है। यहां पर मशीन खराब है अब बाहर से एक्सरे कराना पड़ेगा। यही हाल अन्य मरीजों का भी है।
विज्ञापन
सब कुछ जानने के बाद अस्पताल प्रशासन ने अभी मशीनों को ठीक कराने की जहमत नहीं उठाई है। सीएमओ डॉक्टर एपी श्रीवास्तव ने बताया कि खराब आईसीयू मशीन का मामला गोरखपुर आए स्वास्थ्य मंत्री के सामने उठा है। उन्होंने उसे ठीक कराने का आश्वासन दिया है। उम्मीद है जल्द ही मशीनें ठीक हो जाएंगी। रही बात एक्सरे मशीन की तो इंजीनियर को सूचना भेजी गई है। एक-दो दिन में वह भी ठीक हो जाएगी।