{"_id":"6297a2e80ba54a3ade7d65a9","slug":"district-are-8th-position-in-state-khalilabad-news-gkp438921234","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्रों के नामांकन में प्रदेश की रैकिंग में आठवें स्थान पर जिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्रों के नामांकन में प्रदेश की रैकिंग में आठवें स्थान पर जिला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छात्रों के नामांकन में प्रदेश की रैकिंग में आठवें स्थान पर जिला
- 16 जून से 30 सितंबर तक लक्ष्य को पूरा करने की तैयारी में विभाग
अमर उजाला ब्यूरो
संतकबीरनगर। परिषदीय स्कूलों में छात्रों के नामांकन में प्रदेश में हुई रैकिंग में जिला आठवें पायदान पर है। 16 जून से 30 सितंबर तक अभियान को आगे बढ़ाकर लक्ष्य को हासिल करने की तैयारी में विभाग जुटा है।
चार अप्रैल को सीएम योगी आदित्यनाथ ने श्रावस्ती से स्कूल चलों अभियान की शुरूआत की थी। इसमें छह वर्ष से 14 वर्ष तक के बच्चों का परिषदीय स्कूलों में नामांकन शुरू हुआ। जिले को 1,77,654 विद्यार्थियों के नामांकन का लक्ष्य मिला है। जिसमें से 90 प्रतिशत लक्ष्य को पूरा कर लिया गया है। प्रदेश स्तर पर जो रैकिंग हुई है, उसमें वाराणसी को प्रथम, देवरिया को द्वितीय, कौशांबी को तृतीय स्थान मिला है। जबकि गाजीपुर चौथे, जौनपुर पांचवे, कुशीनगर छठें, भदोही सातवें और संतकबीरनगर आठवें स्थान पर है।
बीएसए दिनेश कुमार ने बताया कि शैक्षिक सत्र 2022-23 में नि:शुल्क यूनिफार्म, स्वेटर, स्कूल बैग एवं जूता-मोजा के क्रय से संबंधित धनराशि डीबीटी के माध्यम से सीधे छात्र-छात्राओं के अभिभावकों के खातें में भेजी जाती है। जनपद में वर्तमान शैक्षिक सत्र 2022-23 में शासन स्तर से छात्र नामांकन का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। लक्ष्य के प्राप्ति के लिए 6-14 वर्ष के ऐसे सभी बच्चे, जो किसी भी विद्यालय में नामांकित नहीं हो सके है, उन्हें परिषदीय विद्यालयों में नामांकित कराया जा रहा है। घर-घर जाकर हाउस होल्ड सर्वे करते हुए चिह्नित किए गए सभी बच्चों का नामांकन कराया गया। प्रवासी कामगार या श्रमिक जो मात्र 04 से 06 महीने के लिए अस्थायी रूप से प्रवास कर रहे हैं, उनके बच्चों का परिषदीय विद्यालय में नामांकित किया जा रहा है। शासन स्तर से शैक्षिक सत्र 2022-23 में कुल नामांकन का लक्ष्य 1,77,654 है। शैक्षिक सत्र 2022-23 में कुल 40,614 बच्चों को परिषदीय विद्यालयों में नामांकित कराया गया। इस प्रकार जनपद में कुल छात्र संख्या 1,78,105 (पूर्व में प्रमोटेड छात्र, नवीन नामांकन) है, जो प्रदेश में नामांकन श्रेणी में 8वां स्थान पर है। विद्यालयों में सामान्य पठन-पाठन के साथ-साथ खेलकूद एवं अन्य रचनात्मक गतिविधियों से बच्चों को जोड़कर उनका सर्वांगीण विकास किया जा रहा है।