{"_id":"6656119593331a0e5301f712","slug":"distribution-of-prasad-at-various-places-on-big-tuesday-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1040-115198-2024-05-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: बड़े मंगलवार को जगह-जगह प्रसाद का वितरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: बड़े मंगलवार को जगह-जगह प्रसाद का वितरण
Tue, 28 May 2024 10:47 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Tue, 28 May 2024 10:47 PM IST
विज्ञापन
गोला बाजार में लोगों में प्रसाद बांटते आयोजक। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। बड़े मंगलवार को खलीलाबाद शहर में जगह-जगह स्टाल लगाकर लोगों ने प्रसाद का वितरण किया। इस दौरान नुख्ती, शीतल पेयजल, ठंडई आदि आने जाने वाले राहगीरों में वितरित किया। युवाओंं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
खलीलाबाद शहर के मुखलिसपुर चौराहे के पास लगे स्टाल पर सदर विधायक अंकुर राज तिवारी, चेयरमैन जगत जायसवाल पहुंचे और लोगों में प्रसाद वितरित किया। साथ ही गोला बाजार, बैंक चौराहा, मेंहदावल बाईपास आदि जगहों पर भी जगह-जगह स्टाल लगाकर युवाओं की टोली लोगों में प्रसाद वितरण करने में लगी रही। यह क्रम देर शाम तक चलता रहा। ज्योतिषाचार्य सुजीत महाराज ने बताया कि धार्मिक दृष्टि से ज्येष्ठ माह के मंगल का दिन बहुत महत्व रखता है। इन्हें बड़ा मंगल या बुढ़वा मंगल भी कहा जाता है। इस दिन बजरंगबली की विधि-विधान से पूजा करने से भक्तों को हर समस्या से छुटकारा मिल जाता है।