{"_id":"6aa9883e3f4b6e644f023a3f","slug":"dispute-between-two-parties-mla-enraged-by-unilateral-action-khalilabad-news-c-209-1-kld1025-157369-2026-09-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: दो पक्षों में विवाद, एकतरफा कार्रवाई से भड़के विधायक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: दो पक्षों में विवाद, एकतरफा कार्रवाई से भड़के विधायक
विज्ञापन
मेंहदावल थाने मे ंएसओ से वार्ता करते विधायक-स्रोत ग्रामीण
संवाद न्यूज एजेंसी
मेंहदावल। बेलौली गांव में मंदिर की जमीन पर लगी बाजरे की फसल को लेकर दो पक्षों में हुई मारपीट का मामला अब राजनीतिक रंग ले चुका है। एक पक्ष पर प्राथमिकी दर्ज होने और दूसरे पक्ष की तहरीर को पुलिस द्वारा ठंडे बस्ते में डालने से नाराज मेंहदावल विधायक अनिल कुमार त्रिपाठी मंगलवार शाम मेंहदावल थाने पहुंच गए।
थाने पहुंचते ही विधायक ने प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार सिंह से तीखे सवाल किए। आरोप लगाया कि पुलिस जानबूझ कर पक्षपात कर रही है। बात इतनी बढ़ गई कि विधायक और थानेदार के बीच थाने के अंदर ही नोकझोंक शुरू हो गई। करीब आधे घंटे तक थाने में गहमा-गहमी का माहौल रहा। दरअसल मामला 12 सितंबर का है, बेलौली निवासी हनुमान ने पुलिस को तहरीर दी थी कि मंदिर की भूमि पर बोई गई बाजरे की फसल को रामलौट एक हफ्ते से काटकर पशुओं को खिला रहा है। रोकने पर पांच लोगों ने लाठी-डंडे से दौड़ा लिया और एससी-एसटी एक्ट में फंसाने की धमकी दी।
पुलिस ने इस पर प्राथमिकी दर्ज कर ली। इसके बाद दूसरा पक्ष भी थाने पहुंचा। बिंदू देवी ने तहरीर देकर हनुमान चौधरी और उनके भाई पर रास्ते से खींचकर मारपीट और गाली-गलौज का आरोप लगाया लेकिन पुलिस ने प्राथमिकी नहीं लिखी। इसी को लेकर बिंदू देवी के परिजन विधायक के पास पहुंचे थे।
विज्ञापन
थाने पर हंगामे की सूचना पर विधायक ने मौके से ही डीएम और एसपी से फोन पर बात की और पूरे मामले में निष्पक्ष जांच करने के लिए कहा। बताया जा रहा है कि एसपी ने मामले की जांच सीओ ट्रैफिक को सौंप दी है।
फिलहाल पुलिस ने पूछताछ के लिए उठाए गए लोगों को छोड़ दिया है। गांव में स्थिति सामान्य बताई जा रही है।