{"_id":"6a513424ff2b435d3503b1b7","slug":"dispute-at-tea-stall-youth-attacked-khalilabad-news-c-209-1-kld1026-153600-2026-07-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: चाय की दुकान पर विवाद, युवक पर हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: चाय की दुकान पर विवाद, युवक पर हमला
विज्ञापन
मेंहदावल। थाना क्षेत्र के नौगो गांव में चाय की दुकान पर मामूली कहासुनी के बाद एक युवक ने दूसरे युवक पर हलवाई के बड़े छनौटे से हमला कर दिया। मारपीट के दौरान गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी भी दी गई। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
अशोक कुमार पुत्र राम लगन निवासी नौगो ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह बृहस्पतिवार को दोपहर करीब 3:30 बजे गांव के ही पूतू गुप्ता की चाय की दुकान पर चाय पीने गया था। इसी दौरान गांव का संदीप यादव भी वहां पहुंच गया। किसी बात को लेकर दोनों में बहस शुरू हो गई।
तहरीर के अनुसार मना करने पर संदीप यादव गाली-गलौज करने लगा और दुकान पर रखे हलवाई के बड़े छनौटे से अशोक के सिर पर मार दिया। आसपास के लोगों ने उनमें बीच-बचाव कराया। उसने अशोक को जान से मारने की धमकी दी और फरार हो गया। इसके बाद पीड़ित ने थाने में सूचना दी। प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार सिंह ने बताया कि नामजद आरोपी पर मारपीट की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है। संवाद