फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Dirt found in the block premises, instructions to speed up development work

Sant Kabir Nagar News: ब्लाॅक परिसर में मिली गंदगी, विकास कार्यों को गति देने के निर्देश

Thu, 31 Jul 2025 11:37 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 31 Jul 2025 11:37 PM IST
विज्ञापन
Dirt found in the block premises, instructions to speed up development work
सांथा। डीडीओ प्रेम प्रकाश तिवारी ने बृहस्पतिवार को सांथा ब्लाॅक का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान आवास, साफ सफाई, पौधरोपण, शिकायतों का निस्तारण आदि के बारे में पूछताछ किया तथा विकास कार्यों में गति देने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

ब्लाक मुख्यालय पर पहुंचे डीडीओ ने पहले ब्लाक परिसर की साफ सफाई कार्य को देखा जिसमें अगल बगल गंदगी देख सफाई कराने का निर्देश दिया। खाली पड़े जगहों पर पौधरोपण करने की बात कही इसके बाद आवास योजना के सर्वे कार्य को तेजी के साथ पूर्ण करने का निर्देश दिया। लापरवाही की शिकायत मिलने पर संबंधित सचिव के खिलाफ कार्रवाई करने की चेतावनी दी। असके बाद वे झुड़ियां गांव पहुंचे जहां अमृत सरोवर के पास घास देखकर इसे तत्काल सफाई कराने की बात कही और पंचायत भवन, सामुदायिक शौचालय आदि का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed