फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Dialysis unit ready, will be inaugurated soon

डायलिसिस यूनिट तैयार, जल्द होगा उद्घाटन

Mon, 04 Apr 2022 10:45 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 04 Apr 2022 10:45 PM IST
विज्ञापन
Dialysis unit ready, will be inaugurated soon
डायलिसिस यूनिट तैयार, जल्द होगा उद्घाटन
विज्ञापन

संतकबीरनगर। जिला अस्पताल में जल्द ही 10 बेड का डायलिसिस यूनिट काम करना शुरू कर देगा। भवन तैयार हो चुका है और मशीनें लग चुकी हैं। जिला अस्पताल को भवन भी हैंडओवर हो चुका है। तकनीकी टीम दौरा कर उपकरणों को दुरुस्त करने में जुटी हुई है। उम्मीद है कि जल्द ही इसका उद्घाटन होगा।
जिले में गुर्दे के इलाज की कोई व्यवस्था नहीं है। गुर्दे का इलाज करने वाले चिकित्सक की तैनाती भी नहीं है। लिहाजा मरीज व तीमारदार परेशान होते हैं। यहां के मरीजों को लखनऊ और गोरखपुर जाना पड़ता है। मरीजों की समस्या दूर करने के लिए जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड के सामने एक साल पूर्व डायिलिसिस यूनिट स्थापित करने के लिए भवन का निर्माण शुरू हुआ। इस निर्माण में लगभग 50 लाख रुपये लग चुके हैं। भवन का कार्य पूर्ण हो चुका है और रंगाई-पुताई भी हो चुकी है।
विज्ञापन

इसके साथ ही भवन को जिला अस्पताल को हैंडओवर भी किया जा चुका है। शासन से ही डायलिसिस यूनिट के संचालन की व्यवस्था प्राइवेट फर्म को दी गई है। कंपनी के कर्मचारी डायलिसिस यूनिट में मशीनों को लगा चुके हैं। इसके साथ ही अन्य जरूरी कार्य कर रहे हैं। वायरिंग आदि का भी कार्य हो चुका है। गुर्दा रोग से पीड़ित मरीजों को यहां पर नि:शुल्क डायलिसिस की सुविधा मिलेगी। उम्मीद जताई जा रही है कि जल्द ही इसका उद्घाटन हो जाएगा और यह कार्य करना शुरू कर देगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएमएस डॉ. ओपी चतुर्वेदी ने कहा कि डायलिसिस यूनिट का भवन हैंडओवर हो चुका है। मशीनें लग चुकी हैं। जिस फर्म को ठेका मिला है, उसके कर्मचारी मशीनों को इंस्टाल करने में लगे हैं। उम्मीद है कि एक सप्ताह में इसका उद्घाटन हो जाएगा, जिससे किडनी के मरीजों को नि:शुल्क डायलिसिस का लाभ मिल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed