{"_id":"68aa04fbf49bc024a10e5ef9","slug":"dial-149-will-solve-all-the-problems-related-to-arto-khalilabad-news-c-209-1-skn1001-137367-2025-08-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: एआरटीओ संबंधी समस्याओं का निराकरण कराएगा डायल 149","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: एआरटीओ संबंधी समस्याओं का निराकरण कराएगा डायल 149
Sat, 23 Aug 2025 11:44 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Sat, 23 Aug 2025 11:44 PM IST
विज्ञापन
संतकबीरनगर। सहायक संभागीय परिवहन विभाग से जुड़ी समस्याओं के लिए जन सामान्य को अब विभाग का चक्कर नहीं काटना पड़ेगा। समस्या के निदान के लिए पहले 11 डिजिट का टोल फ्री नंबर चल रहा था। अब इसको अपग्रेड करके तीन अंकों का 149 सामान्य नंबर जारी किया गया है। इस नंबर पर विभाग से जुड़ी हर समस्या का समाधान और जानकारी प्राप्त होगी।
सहायक संभागीय परिवहन (एआरटीओ) कार्यालय में अभी तक टोल फ्री नंबर 18001800151 क्रियाशील रहा है। इस नंबर पर फोन करने के बाद जन सामान्य को सीमित जानकारी मिलती थी। विभाग में बढ़ते कामकाज के दबाव को देखते हुए इसे अपग्रेड किया गया है। उक्त नंबर को बदलकर टोल फ्री नंबर 149 जारी किया गया है। इस नंबर पर काल करके टैक्स बकाया, ड्राइविंग लाइसेंस आवेदन, वाहन पंजीयन और विभाग की अन्य जानकारियां हासिल हो जाएंगी। इसके अलावा विभाग से जुड़ी किसी भी प्रकार की शिकायत भी उक्त नंबर पर दर्ज कराया जा सकता है।
साथ ही सड़क सुरक्षा से जुड़ी शिकायत व सुझाव भी उक्त नंबर पर दिए जा सकते हैं। विभाग की नई व्यवस्था से वाहन स्वामियों और चालकों को विभाग का चक्कर लगाने से छुटकारा मिल जाएगा। साथ ही समय और धन का अपव्यय भी रुकेगा।