फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Dhanvarsha on Dhanteras... business of Rs 185 crores

Sant Kabir Nagar News: धनतेरस पर धनवर्षा... 185 करोड़ का कारोबार

Wed, 30 Oct 2024 11:43 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Wed, 30 Oct 2024 11:43 PM IST
विज्ञापन
Dhanvarsha on Dhanteras... business of Rs 185 crores
संतकबीरनगर। धनतेरस पर्व के दूसरे दिन बुधवार को भी शहर सहित ग्रामीण क्षेत्र के बाजारों में जमकर खरीदारी हुई। सुबह से ही दुकानों पर भीड़ लगी रही। इस दौरान लोगों ने बर्तन, मोबाइल फोन, इलेक्ट्राॅनिक के सामान, मिट्टी के दिये आदि की खरीदारी की। व्यापारियों की मानें तो बुधवार को 60 करोड़ की खरीदारी हुई है। वहीं दो दिनों में कुल 185 करोड़ का कारोबार हुआ है।
विज्ञापन

दीपावली के एक दिन पूर्व बाजार में रौनक देखी गई है। लोग घरों को सजाने के लिए इलेक्ट्राॅनिक झालर, दिये आदि खरीदते नजर आए। साथ ही मिट्टी के दिये की भी खूब मांग रही। बर्तन, रेडिमेड कपड़े आदि के दुकानों पर भी भीड़ देखी गई। जिन लोगों ने पहले से ही बाइक बुकिंग करा ली थी, यह भी बाइक खरीद कर घर ले गए। इसके अलावा जूनियर हाईस्कूल खलीलाबाद के परिसर में लगी पटाखा की दुकानों पर लोगों ने फुलझरी, सुतली बम, राॅकेट, चरखी आदि की खरीदारी की। वहीं मिठाई की दुकानों पर भी ग्राहकों की भीड़ लगी रही।
विज्ञापन

बर्तन बिक्रेता राकेश कुमार ने बताया कि बुधवार को भी बर्तन खरीदने के लिए लोग आते रहे। अनुमान के मुताबिक जिले में दूसरे दिन 15 करोड़ के बर्तन का कारोबार हुआ है। वहीं आभूषण की दुकानों पर सोने-चांदी की बिक्री खूब हुई है। व्यापारी प्रिंस वर्मा ने बताया कि जिले में करीब 20 करोड़ का कारोबार हुआ है। इसी तरह से करीब 20 करोड़ की बाइक की बिक्री हुई है। यहीं नहीं दिये और अन्य सामानों की भी लगभग पांच करोड़ की बिक्री हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

फूल और माला की हुई खरीदारी : दीपावली पर्व पर ज्यादातर लोग घरों को फूलों से सजाते हैं। ऐसे में बाजार में फूल और माला की मांग बढ़ गई। शहर के गोला बाजार, मुखलिसपुर तिराहे पर फूल माला की दुकाने लगी रही एक माला की कीमत करीब 80 रुपये रखी गई थी। इसके बावजूद लोगों ने खरीदारी की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed