फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Dhanteras: Market ready...full of range

धनतेरस : बाजार तैयार...रेंज की भरमार

Sat, 26 Oct 2024 11:23 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Sat, 26 Oct 2024 11:23 PM IST
विज्ञापन
Dhanteras: Market ready...full of range
संतकबीरनगर। धनतेरस पर कपड़े और बर्तन की दुकानें सज गई हैं। बाहर से बर्तनों का पूरा स्टाक मंगा लिए हैं। दिन ही नहीं रात तक दुकानों के रैक में बर्तनों को सजा रहे हैं। इस बार बर्तन बाजार में करीब 17 करोड़ के व्यापार की संभावना है, वहीं कपड़ा व्यापारियों ने आकर्षक डिजाइन और कम रेंज के कपड़े उतार दिए हैं। व्यापारियों की मानें तो करीब तीन करोड़ के व्यापार की संभावना जताई जा रही है।
विज्ञापन

त्योहारी सीजन को देखते हुए ग्राहकों को लुभाने के लिए दुकानदार आकर्षक छूट और उपहार से ग्राहक को अपनी ओर खींचने में लगे हैं। इस बार कारोबारी धनतेरस और दीपावली पर जिलेभर में कपड़ों की बिक्री तीन करोड़ रुपये तक पहुंच जाने की उम्मीद जता रहे हैं।
विज्ञापन

भारी वजन के मोटे बर्तनों को बाजार में उतारा : धनतेरस लिए बर्तन का बाजार सजना शुरू हो गया है। बाजारों में बर्तनों की चमक साफ दिख रही है। श्याहर के थोक व्यापारी जिले के ग्रामीण अंचलों में भी बर्तन की सप्लाई दे रहे है। इस बार बर्तन बाजार में करीब 17 करोड़ के कारोबार होने की उम्मीद लोग जता रहे है। बर्तन कारोबारी राकेश कसेरा, जयगुरू देव आदि ने बताया कि इन दिनों धनतेरस से पहले कई नए डिजाइन के बर्तन बाजार में उतारे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनमें मुख्य रूप से भारी वजन के मोटे बर्तनों को बाजार में उतारा गया है। इन बर्तनों को लोग काफी पसंद कर रहे हैं। बताया कि बर्तनों पर आठ फीसदी तक महंगाई बढ़ गई है। जाहिर है कि इसका फुटकर व्यापार पर असर पड़ेगा। इसके बावजूद कारोबारियों ने कारोबार अच्छा रहने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed