फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   dhangta hanuman gadi temple vivad

हनुमानगढ़ी मठ पर कब्जे के लिए विवाद

Sun, 22 May 2022 11:28 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 22 May 2022 11:28 PM IST
विज्ञापन
dhangta hanuman gadi temple vivad
भीटी माफी स्थित मठ पर पहुंचकर कीर्तन पाठ करते गांव के लोग और संत।संवाद - फोटो : KHALILABAD
हनुमानगढ़ी मठ पर कब्जे के लिए विवाद
विज्ञापन

- मठ की जमीन के लिए दो महंतों में चल रहा है झगड़ा
- तहसीलदार ने ग्रामीणों को समझाकर मठ परिसर से हटाया
संवाद न्यूज एजेंसी
धनघटा। महुली थाना क्षेत्र के भीटी माफी में स्थित हनुमान गढ़ी मठ का विवाद रविवार को बढ़ गया। एक महंत के पक्ष में ग्रामीण लामबंद हो गए और गांव के एक व्यक्ति पर मठ पर अवैध कब्जा करने का आरोप लगाया। ग्रामीण महंत की अगुवाई में मठ पर पहुंचकर हरिकिर्तन शुरू कर दिए। सूचना पर तहसीलदार रत्नेश तिवारी पहुंच गए। पुलिस प्रशासन के सहयोग से ग्रामीणों को हटवाया। दोनों पक्षो से बातचीत किया और कहा कि जब तक रिसीवर की नियुक्ति नहीं होता है तब तक यहां कोई कार्य नहीं होगा।
जानकारी के अनुसार ग्राम भीटी माफी में हनुमान गढ़ी मठ के नाम से सौ बीघा से अधिक भूमि है। जिसमें स्कूल के साथ-साथ कुछ हिस्से पर आबादी है। मठ पर उत्तराधिकारी बनने के लिए गांव के एक महंत एवं अयोध्या के एक महंत के बीच विवाद है। दोनों पक्षों ने तहसीलदार कोर्ट में अर्जी लगाया था। तहसीलदार रत्नेश तिवारी की कोर्ट ने 18 मई 2022 को फैसला किया कि मठ की भूमि पर दोनों पक्ष दखलअंदाजी नहीं कर सकता है। सेक्शन 145 की कार्रवाई अपर कोर्ट में चल रही है। न्यायालय के फैसले के बाद ही उस पर कुछ हो सकता है।
विज्ञापन

उधर, रविवार को अयोध्या से आए महंत के पक्ष ग्रामीण उतर गए। सूचना पर पुलिस फोर्स भी पहुंच गई। तहसीलदार रत्नेश तिवारी ने दोनों पक्षों को दखलअंदाजी नहीं करने की बात कही। उन्होंने कहा कि जब तक न्यायालय के आदेश पर रिसीवर नियुक्त नहीं हो जाता तब तक मठ पर किसी तरह की गतिविधि नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed