{"_id":"672baf7bd8f395fca80ecce7","slug":"development-work-of-shiv-temple-incomplete-dm-expressed-displeasure-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1039-123402-2024-11-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: शिव मंदिर का विकास कार्य अधूरा, डीएम ने जताई नाराजगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: शिव मंदिर का विकास कार्य अधूरा, डीएम ने जताई नाराजगी
Wed, 06 Nov 2024 11:33 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Wed, 06 Nov 2024 11:33 PM IST
विज्ञापन
संतकबीरनगर। जिले के परसामाफी स्थित शिव मंदिर के पर्यटन विकास का कार्य अधूरा रहने पर डीएम ने नाराजगी जताई है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों व ठेकेदार को कैंप कार्यालय पर बुलाकर जानकारी ली। साथ ही कार्य जल्द से जल्द पूर्ण कराने के निर्देश दिए। परसामाफी शिव मंदिर के पर्यटन विकास के लिए 2.77 करोड़ की धनराशि स्वीकृत है। कार्य एक वर्ष से अधूरा पड़ा है।
इस पर सीडीओ, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी सहित कार्यदायी संस्था के परियोजना प्रबंधक लज्जाराम, सहायक परियोजना प्रबंधक आरसी शुक्ला, अवर अभियंता अभय गुप्ता के साथ-साथ संबंधित ठेकेदार विवेक मिश्र को कैंप कार्यालय पर बुलाकर जानकारी ली। परियोजना प्रबंधक ने अवगत कराया गया कि परियोजना पर प्रथम किश्त के रूप में 50 लाख प्राप्त हुए, जिनमें अभी तक 49 लाख व्यय किया जा चुका है। द्वितीय किश्त की मांग डिमांड व उपभोग प्रमाण पत्र तीन माह पहले ही मुख्यालय को प्रेषित किया जा चुका है।
अभी तक द्वितीय प्राप्त नही हुई है। दो सप्ताह के अन्दर द्वितीय किश्त की धनराशि प्राप्त होने की संभावना है। ठेकेदार द्वारा बताया गया कि बारिश में कार्य बंद कर दिया गया था। इस पर डीएम संबंधित को निर्देशित किया कि कार्य धनाभाव में कार्य लंबित न रखा जाए। परियोजना को गुणवत्तायुक्त और समय से पूर्ण करना सुनिश्चित किया जाए। पुनरीक्षित आगणन की स्थिति उत्पन्न नहीं होनी चाहिए।