{"_id":"68924043b7972cbb920e8053","slug":"development-work-is-being-confirmed-by-quorum-in-social-audit-khalilabad-news-c-209-1-kld1004-136563-2025-08-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: सोशल ऑडिट में कोरम से विकास कार्यों की हो रही पुष्टि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: सोशल ऑडिट में कोरम से विकास कार्यों की हो रही पुष्टि
Tue, 05 Aug 2025 11:02 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Tue, 05 Aug 2025 11:02 PM IST
विज्ञापन
खरवनिया गांव में हो रही सोशल आडिट
बिसौंवा। मेंहदावल विकास क्षेत्र में स्थित ग्राम पंचायतों में सोशल ऑडिट मात्र कोरम पूर्ति तक ही सीमित रह गई है। कहीं ग्राम प्रधान अनुपस्थित हैं तो कहीं ग्राम पंचायत सचिव अनुपस्थित हैं। ऐसी स्थिति में विकास कार्यों की कैसे पुष्टि होगी यह समझ से परे है।
मेंहदावल क्षेत्र में कुसम्हा, कुड़वा, कुसौना कला, खरवनियां और खजुरा कला गांवों में सोशल ऑडिट आयोजित की गई थी। इन यह सोशल ऑडिट मनरेगा के कार्यों की गुणवत्ता और वास्तविक स्थिति को परखने के लिए आयोजित की गई। ग्राम पंचायत खरवनिया में सोशल ऑडिट की बैठक में सोशल ऑडिटर अखिलेश शर्मा सुबह 11 बजे के करीब गांव में पहुंचे, तब तक अधिकांश ग्रामवासी चले गए थे। सुबह 9 बजे से ही गांव के लोग इंतजार कर रहे थे।
बाद में आनन फानन में बैनर लगाकर कागजी कोरम पूरा करके मेड़बंदी, आवास और रोजगार के कार्यों की पुष्टि कर ली गई। रोजगार सेवक अखिलेश यादव, ग्राम प्रधान हेमंता देवी, प्रधान प्रतिनिधि जाने आलम, पंचायत सहायक पूजा यादव तथा ग्राम वासियों की उपस्थिति में सोशल ऑडिट के दौरान उपस्थित रहे। कुसम्हा में बारिश में टपकते हुए ग्राम पंचायत सचिवालय में ग्राम प्रधान शत्रुघ्न और रोजगार सेवक की उपस्थिति में कच्चे कार्यों की पुष्टि की गई।
विज्ञापन
इसी प्रकार ग्राम पंचायत कुड़वा व ग्राम पंचायत कुसौना कला व खजुरा कला में संबंधित सोशल ऑडिटर आदि की उपस्थिति में पांच ग्राम पंचायतों में सोशल ऑडिट के कागजी कोरम पूरा कर लिए गए। इस संबंध में पूछे जाने पर खंड विकास अधिकारी मेंहदावल राजेश कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि सोशल ऑडिट पूरी गुणवत्ता के साथ करने के निर्देश दिए गए हैं। इसमें लापरवाही नहीं होनी चाहिए।