फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Development projects are going on in Sant Kabir Nagar, hotel hub will be built in the district

पर्यटन को बढ़ावा: DM की पहल- कबीर दास की परिनिर्वाण स्थली और बखिरा झील होगा विकसित- होटल हब का बनेगा केंद्र

Sat, 25 Jan 2025 04:59 PM IST
रोहित सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, संतकबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संतकबीर नगर Published by: रोहित सिंह Updated Sat, 25 Jan 2025 04:59 PM IST
सार

संत कबीरनगर में पहले जहां मात्र दो होटल थे, वहीं वर्तमान में यहां पर दर्जन भर होटलों का निर्माण चल रहा है। इसके साथ ही अयोध्या में भव्य राम मंदिर बनने के बाद भी भीड़ बढ़ने पर पर्यटक जिले के होटलों में ठहरते हैं।

विज्ञापन
Development projects are going on in Sant Kabir Nagar, hotel hub will be built in the district
डीएम महेंद्र सिंह तंवर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

भक्ति काल के प्रमुख कवि संतकबीर दास की परिनिर्वाण स्थली को पर्यटन की दृष्टि से विकसित किया जा रहा है। इसके साथ ही बखिरा झील का विकास भी किया जा रहा है। ऐसे में यहां आने वाले पर्यटकों की सहूलियत के लिए होटलों का हब तैयार हो रहा है। कई उद्यमी होटल कारोबार के लिए आगे आए हैं।

विज्ञापन


पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए पर्यटन विभाग ने जिले को कबीर सर्किट से जोड़ा है। पर्यटन की दृष्टिकोण से कबीर चौरा मगहर में करीब पांच करोड़ से विकास के विभिन्न कार्य कराए गए हैं। यहां पर पर्यटकों का आना-जाना लगा रहता है। इसके साथ बखिरा झील को भी विकास कर पर्यटन का केंद्र बनाए जाने की योजनाओं पर कार्य शुरू कराया गया है। इसके बाद भी पर्यटकों की सुविधाओं के लिए कोई व्यवस्था नहीं हो सकी।
विज्ञापन


अब शहर से मगहर, कांटे तक कबीर सर्किट से जोड़ते हुए हाईवे पर जगह-जगह होटल, रेस्टोरेंट खुलने लगे हैं। इसके साथ ही इंवेस्टर्स समिट में करीब 500 करोड़ के प्रस्ताव आए हैं। इसके साथ ही शहर के विभिन्न स्थानों पर होटल बनाए जा रहे हैं। इससे कबीर सर्किट में होटलों का हब तैयार होगा और यहां आने वाले पर्यटकों की सहूलियत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पहले जहां जिले में मात्र दो होटल थे वहीं वर्तमान में यहां पर दर्जन भर होटलों का निर्माण चल रहा है। इसके साथ ही अयोध्या में भव्य राम मंदिर बनने के बाद भी भीड़ बढ़ने पर पर्यटक जिले के होटलों में ठहरते हैं। यही नहीं बरदहिया बाजार में सप्ताह में दो दिन पूर्वांचल की सबसे बड़ी कपड़ा मंडी लगती है, यहां कानपुर, सुल्तानपुर, आंबेडकरनगर, कुशीनगर, सिद्धार्थनगर सहित विभिन्न जिले से लोग कारोबार के आते हैं। होटलों की शृंखला खड़ी होने से लोगों को काफी सहूलियत मिलने की उम्मीद है।

पर्यटकों की सहूलियत से कारोबारियों को लाभ
खलीलाबाद में होटल का निर्माण करा रहे विवेक छापड़िया ने कहा कि संतकबीर की परिनिर्वाण स्थली के साथ ही अयोध्या जाने का यह प्रमुख मार्ग हैं। इस मार्ग पर श्रद्धालुओं व पर्यटकों की संख्या में इजाफा होने की उम्मीद है। पर्यटकों के ठहरने के लिए तैयारी चल रही है।

इसके तहत होटल का निर्माण कराया जा रहा है। वहीं, होटल कारोबारी अंकित रूंगटा ने बताया कि पर्यटक विकास के लिए प्रशासन स्तर से पहल की गई है। इससे पर्यटक आएंगे, उनके ठहरने के लिए होटल का निर्माण कराया है। इससे पर्यटकों का काफी सहूलियत मिलेगी।


कोट
कबीर सर्किट को पर्यटन के दृष्टि से विकसित किया जा रहा है। यहां आने वाले पर्यटकों की सुविधा के लिए होटल व्यवसाय को बढ़ावा दिया जा रहा है। तमाम कारोबारी होटल बनाने के लिए आगे आए हैं। उन्हें हर स्तर पर सहयोग दिया जा रहा है: महेंद्र सिंह तंवर, डीएम

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed