फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Development blueprint ready...47 crore proposal passed

Sant Kabir Nagar News: विकास का खाका तैयार...47 करोड़ का प्रस्ताव पास

Thu, 21 Nov 2024 11:19 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Thu, 21 Nov 2024 11:19 PM IST
विज्ञापन
Development blueprint ready...47 crore proposal passed
सेमरियावां। ब्लाॅक सभागार में बृहस्पतिवार को ब्लाॅक प्रमुख मजहरून्निशा की अध्यक्षता में क्षेत्र पंचायत की बैठक की गई। इसमें विकास का खाका तैयार किया गया। जिसमें मनरेगा, राज्य वित्त, पंद्रहवां वित्त व पीएम आवास मद के लिए लगभग 47 करोड़ रुपये की कार्ययोजना को मंजूरी दी गई।
विज्ञापन

आगामी वित्त वर्ष की योजना में पंचम राज वित्त व पंद्रहवा वित्त से 13.81 करोड़ खर्च किए जाएंगे। वहीं मनरेगा के लिए 26.70 करोड़ की स्वीकृति प्रदान की गई, जबकि पीएम आवास के लिए 7.20 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।
विज्ञापन

बीडीओ विजय कुमार सिंह ने पिछली कार्यवाही की पुष्टि करते हुए जारी एजेंडा पर चर्चा शुरू किया। विकास कार्यों के लिए प्रस्ताव मांगा। बीडीओ ने कहा कि कुछ प्रस्ताव पहले से आए हैं। प्रस्ताव पढ़कर सुनाकर सहमति मांगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

साथ ही सदस्यों से प्रस्ताव मांगा। मौजूद सभी क्षेत्र पंचायत सदस्य, ग्राम प्रधानों को सभी प्रस्तावित कार्ययोजना के लिए धन्यवाद दिया। साथ ही पिछली कार्यवाही की पुष्टि की गई। मौजूद क्षेत्र पंचायत सदस्यों व ग्राम प्रधान ने क्षेत्र में विकास के लिए प्रस्ताव पत्र किया।
बीडीओ विजय कुमार सिंह ने बताया कि 11 सितंबर की आयोजित बैठक कोरम के अभाव में स्थगित कर दी गई थी। दूसरी बैठक में कोरम पूरा होना जरूरी नहीं है। बैठक में 23 ग्राम प्रधान व 42 बीडीसी सदस्य कुल मिलाकर 65 सदस्य शामिल हुए।
बैठक में विकास कार्यों पर चर्चा कर जारी एजेंडा के मुताबिक विकास प्रस्ताव पेश हुआ। मनरेगा, राज्य वित्त, पंद्रहवां वित्त और पीएम आवास पर खर्च के लिए लगभग 47 करोड़ रुपये का बजट पेश किया गया है। बैठक के लिए सुबह समय 10:50 बजे ब्लाॅक गेट पर बीडीसी सदस्यों व प्रधान को बैठक में शामिल होने के लिए आधार कार्ड से सूची का मिलान कर प्रवेश लेना शुरू हो गया।
बैठक में शामिल कराने के लिए बीडीसी सदस्यों को लेकर पहुंचने लगे। दोपहर 12.15 तक सदस्यों का प्रवेश लिया गया। दोपहर 12.15 बजे से शुरू हुई बैठक 12:27 बजे पर पूरी कर ली गई। बैठक के बाद क्षेत्र पंचायत सदस्यों को गाड़ी में बैठाकर घर तक सुरक्षित भेजा गया।

इस दौरान एएसपी सुशील कुमार सिंह, एसडीएम शैलेश दुबे, एसओ प्रियम राजशेखर पांडेय, एडीओ पंचायत दीप श्रीवास्तव, सहायक एकाउंटेंट राजीव राय, ग्राम सचिव कुणाल सिंह, देव प्रताप सिंह, गुलाब चंद, योगेन्द्र गौड़, लतीफ, राहुल यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed