फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Developed Agriculture Sankalp Abhiyan started for the prosperity of farmers

Sant Kabir Nagar News: किसानों की समृद्धि के लिए विकसित कृषि संकल्प अभियान शुरू

Sun, 01 Jun 2025 11:31 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Sun, 01 Jun 2025 11:31 PM IST
विज्ञापन
Developed Agriculture Sankalp Abhiyan started for the prosperity of farmers
सेमरियावां। कृषि क्षेत्र में सुधार और विकास को बढ़ावा देने के लिए सेमरियावां ब्लाक के कोइलसा, निपनिया, भाटापारा में विकसित कृषि संकल्प अभियान शुरू किया गया। इसके जरिये किसानों को आधुनिक कृषि तकनीकों, वैज्ञानिक तरीके से खेती और सतत विकास की दिशा में प्रेरित किया गया। इससे किसानों को फसल उत्पादन क्षमता बढ़ाने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन

भारत सरकार ने किसानों को आत्मनिर्भर और टिकाऊ खेती की ओर प्रेरित करने के उद्देश्य से देशभर में विकसित कृषि संकल्प अभियान चलाया है। अभियान के तहत गांव-गांव जाकर वैज्ञानिकों और विभागीय अधिकारियों की टीमें किसानों को प्राकृतिक खेती, डिजिटल एग्रीकल्चर और विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी दी जा रही है। इस दौरान प्रगतिशील किसान एजाज अहमद,मो.नईम, निसार अहमद, संजय कुमार, सैदा हुसेन तथा शहाबुद्दीन को सम्मानित किया गया। सेमरियावां ब्लाक के कोइलसा में उप कृषि निदेशक डॉ. राकेश कुमार सिंह बताया कि कार्यक्रमों में किसानों को शून्य बजट प्राकृतिक खेती, फसल बीमा, पीएम किसान सम्मान निधि, कृषि अवसंरचना निधि, राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन सहित कई योजनाओं की जानकारी दी गई। किसानों को प्रशिक्षण देकर उन्नत कृषि तकनीकों जैसे एग्री-ड्रोन का उपयोग भी सिखाया गया। अभियान के दौरान कृषि वैज्ञानिक श्रीप्रकाश चंद ने समेकित कृषि प्रणाली,मछली पालन तथा बकरी पालन आदि योजनाओं के बारे लोगों को बताया। किसानों को आधुनिक तकनीकों की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed