फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   destiny of 38 candidate imorisoned in EVM

ईवीएम में कैद हुआ 38 प्रत्याशियों का भाग्य

Thu, 03 Mar 2022 11:20 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 03 Mar 2022 11:20 PM IST
विज्ञापन
destiny of 38 candidate imorisoned in EVM
ईवीएम में कैद हुआ 38 प्रत्याशियों का भाग्य
विज्ञापन

-एचआरपीजी कॉलेज में देर रात तक जमा हुई ईवीएम
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। लोकतंत्र के इस महाउत्सव में मतदाताओं की आहुति के बाद बृहस्पतिवार शाम छह बजे के बाद कुल 38 प्रत्याशियों का भाग्य ईवीएम में कैद हो गया। एचआरपीजी कॉलेज में देर रात तक तीनों विधानसभा क्षेत्रों के ईवीएम जमा हो गए।

बृहस्पतिवार को जिले के तीनों विधानसभा के लिए हुए चुनाव में शाम छह बजे के बाद ईवीएम को मतदान केंद्रों पर सील करने के बाद एचआरपीजी कॉलेज में बने स्ट्रांग रूम में कड़ी सुरक्षा के बीच रखा गया। शहर में बने बूथों के ईवीएम तो जल्द आ गए, लेकिन देहात क्षेत्र में बने ईवीएम देर रात तक जमा होती रही। जिसमें खलीलाबाद विधानसभा क्षेत्र के 13 प्रत्याशी, धनघटा विधानसभा क्षेत्र के 12 प्रत्याशी और मेंहदावल विधानसभा क्षेत्र के 13 प्रत्याशियों का भाग्य ईवीएम में कैद है। स्ट्रांग रूम के बाहर पैरामिलिट्री फोर्स तैनात कर दिया गया है जो पल-पल निगाह रखेगी। इसके अलावा सीसीटीवी कैमरा भी लगाया गया है। जिस पर निर्वाचन आयोग की निगरानी रहेगी। ईवीएम के जमा होने के बाद प्रत्याशियों के जीत हार का कयास लगता रहा। वास्तविक परिणाम तो 10 मार्च को ही पता चल सकेगा। ईवीएम जमा कराने के दौरान डीएम दिव्या मित्तल और एसपी डॉ कौस्तुभ एचआरपीजी कॉलेज में मौजूद रहे और हर क्षेत्र के ईवीएम की जानकारी हासिल करते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed