फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Despite land and budget, construction of bus depot is still pending

Sant Kabir Nagar News: जमीन व बजट फिर भी लटका बस डिपो का निर्माण

Wed, 19 Mar 2025 11:46 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Wed, 19 Mar 2025 11:46 PM IST
विज्ञापन
Despite land and budget, construction of bus depot is still pending
मेंहदावल बाईपास पर खुले आसमान तले रोडवेज बस का इंतजार करते यात्री।
संतकबीरनगर। जिला मुख्यालय पर बस डिपो की स्थापना के लिए जमीन चिह्नित है। खतौनी में परिवहन निगम का नाम भी दर्ज हो चुका है। निर्माण के लिए शासन ने 15.60 करोड़ रुपये का बजट भी उपलब्ध करा दिया है। इसके बावजूद अब तक बस डिपो का निर्माण शुरू नहीं हो सका।
विज्ञापन

बस डिपो न बनने से यात्रियों को मेंहदावल बाईपास पर खुले आसमान के नीचे खड़े होकर रोडवेज बसों का इंतजार करना पड़ रहा है। संतकबीरनगर जिले का वर्ष 1997 में सृजन हुआ था, तभी से जनपदवासी रोडवेज बस डिपो की आस लगाए बैठे हैं। हालांकि प्रशासन ने इसके लिए कई जमीन चिह्नित की, लेकिन हर अड़चन आने से बस डिपो का निर्माण नहीं हो सका।
विज्ञापन

बाद प्रशासन ने पहल की और मीरगंज में बस डिपो के लिए जमीन चिह्नित किया। यह जमीन परिवहन निगम के नाम पर खतौनी में दर्ज हो चुकी है। जमीन उपलब्ध होने के बाद प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजा गया था, जिसकी मंजूरी प्रदान करते हुए शासन ने करीब 15.60 करोड़ रुपये का बजट भी आवंटित कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बजट मिलने के बाद बस डिपो और कार्यशाला का निर्माण शुरू होने की उम्मीद जगी थी, लेकिन करीब पांच माह बीत जाने के बाद भी निर्माण कार्य शुरू नहीं हो सका है। जिसके कारण यात्रियों को अब भी समस्याएं झेलनी पड़ रही है। इस बीच देरी के लिए कुंभ मेले का बहाना बनाया गया, अब कुंभ भी खत्म हो गया है, लेकिन अब भी निर्माण कार्य शुरू नहीं हो सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed