फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   deputy CM to be present, officers in preparations

आज आएंगे डिप्टी सीएम, तैयारियों में जुटे अधिकारी

Sat, 03 Nov 2018 11:54 PM IST
संतकबीरनगर
संतकबीरनगर Updated Sat, 03 Nov 2018 11:54 PM IST
विज्ञापन
deputy CM to be present, officers in preparations
आज आएंगे डिप्टी सीएम, तैयारियों में जुटे अधिकारी - फोटो : अमर उजाला
संतकबीरनगर। प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य रविवार को जिले में आएंगे। उनके प्रस्तावित कार्यक्रम के मद्देनजर प्रशासन अमला पूरे दिन तैयारी में जुटा रहा। पुलिस लाइन में जहां हेलीकाप्टर उतरेगा, वहां की व्यवस्था देर शाम तक दुरुस्त की जाती रही वहीं मेंहदावल बाईपास के नजदीक स्थित होटल तक सड़क की दोनों पटरियाें को ठीक कराने में भी अधिकारी जुटे रहे।        
विज्ञापन


प्रशासन से मिली जानकारी के अनुसार उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य हेलीकाप्टर से दिन में एक बजकर 35 मिनट पर पुलिस लाइंस पहुंचेंगे। इसके बाद वह सड़क मार्ग से मेंहदावल बाईपास स्थित एक होटल आएंगे। जहां पार्टी की लोकसभा संचालन समिति की बैठक में शामिल होंगेे। अपराह्न तीन बजे उप मुख्यमंत्री कलेक्ट्रेट सभागार जाएंगे। यहां विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक कर विकास कार्यों में हुई प्रगति की जानकारी लेंगे। उपमुख्यमंत्री के आगमन के मद्देनजर प्रशासनिक अमला दिन भर तैयारियों में जुटा रहा। पुलिस लाइंस में बने स्थायी हेलीपैड व आसपास साफ-सफाई कराई जाती रही। इसके साथ ही पुलिस लाइंस से लेकर होटल तक सड़क की दोनों पटरियों को जेसीबी लगवाकर साफ कराने के साथ ही समतल कराया गया। इस दौरान जहां पर भी सड़क टूटी हुई थी, उसे भी ठीक कराया जा रहा था। ताकि कहीं पर भी उपमुख्यमंत्री के काफिले को दिक्कत न हो। डीएम ने विभागीय अधिकारियों को उप मुख्यमंत्री की बैठक में पूरी तैयारी के साथ आने के निर्देश दिए हैं। सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर जगह-जगह पुलिस फोर्स की तैनाती की गई है। शनिवार को दिन भर अधिकारी उपमुख्यमंत्री के कार्यक्रम के मद्देनजर तैयारी करते रहे। कार्यक्रम स्थल पर व्यवस्थ्ाा चाक-चौबंद कर दी गई है।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed