फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Deputy Chief Minister Brajesh Pathak to visit today; administration busy giving final touches to preparations.

Sant Kabir Nagar News: आज आएंगे उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटा प्रशासन

Tue, 22 Sep 2026 11:50 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 22 Sep 2026 11:50 PM IST
विज्ञापन
Deputy Chief Minister Brajesh Pathak to visit today; administration busy giving final touches to preparations.
डिप्टी सीएम के कार्यक्रम को लेकर शनिचरा में तैयार हो रहा हेलीपैड-संवाद
संतकबीरनगर/ रोसया बाजार। सूबे के उप मुख्यमंत्री एवं स्वास्थ्य मंत्री ब्रजेश पाठक का बुधवार को जिले में आगमन होगा। वह शिवबखरी में निर्माणाधीन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण करेंगे। इसके साथ ही परिसर में ही सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित होने वाले कार्यक्रम में प्रतिभाग करेंगे। उनके आगमन को लेकर प्रशासन तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुट गया है।
विज्ञापन

उप मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के अनुसार वह 12:00 बजे हेलीकाॅप्टर से शिवबखरी गांव में बने हेलीपैड पर उतरेंगे। इसके बाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चल रहे निर्माण कार्याें का निरीक्षण करेंगे। इसके बाद सेवा संकल्प अभियान के तहत टीबी मरीजों को पोषण पोटली वितरित करेंगे। साथ ही आयुष्मान कार्ड वितरण व रक्तदाताओं का सम्मान करेंगे।
विज्ञापन

उपमुख्यमंत्री के आगमन को लेकर प्रशासन तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटा है। कई अधिकारी कार्यक्रम स्थल पर कैंप कर रहे हैं। कार्यक्रम के मद्देनजर हेलीपैड बनकर तैयार हो गया है, जबकि शिवबखरी के निर्माणाधीन सीएचसी की रंगाई-पुताई कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

00000000000000000000000000000
13 साल से लोगों को है सीएचसी शिवबखरी का इंतजार
संतकबीरनगर। विकास खंड पौली के शिवबखरी के करीब 13 साल से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के भवन का निर्माण कार्य हो रहा है। ऐसे में लोगों को लंबे समय तक इंतजार करने को मजबूर होना पड़ा। इधर शासन ने अधूरे निर्माण कार्य को पूर्ण कराने के लिए 52 लाख 69 हजार 921 रुपये का बजट उपलब्ध कराया है। उम्मीद है कि जल्द ही निर्माण कार्य पूर्ण हो जाएगा। इससे क्षेत्र के करीब तीन लाख की आबादी को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध हो सकेगी। वर्ष 2013 में शिवबखरी में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के निर्माण की आधारशिला रखी गई थी। उस समय करीब चार करोड़ रुपये अवमुक्त हुए थे। दो वर्ष बाद धनाभाव की बात कहकर कार्यदायी संस्था ने निर्माण कार्य ठप कर दिया। करीब चार वर्ष तक निर्माण कार्य बंद रहने के बाद शासन की ओर से 60 लाख अवमुक्त किया गया लेकिन पर्याप्त धन न होने से कुछ दिनों बाद कार्यदायी संस्था ने काम अधूरा छोड़ दिया। ऐसे में यहां के लोग 40 से 50 किलोमीटर की दूरी तय कर इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मलौली या जिला अस्पताल खलीलाबाद जाते थे। इस बीच विधायक गणेश चंद्र चौहान के प्रयास से अधूरे निर्माण कार्य के लिए 52 लाख 69 हजार रुपये का बजट मंजूर हुआ है। इससे अधूरे कार्य व विद्युत संयोजन आदि के कार्य कराए जा रहे हैं। निर्माण कार्य पूर्ण होने पर पौली और धनघटा क्षेत्र के करीब तीन लाख लोगों को स्थानीय स्तर पर बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सकेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed