{"_id":"65f9d00582484548730b9df4","slug":"deposit-of-4191-weapons-by-gun-owners-is-a-challenge-for-the-administration-khalilabad-news-c-209-1-skn1001-111584-2024-03-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: शस्त्रधारकों का 4191 असलहा जमा कराना प्रशासन के लिए चुनौती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: शस्त्रधारकों का 4191 असलहा जमा कराना प्रशासन के लिए चुनौती
Tue, 19 Mar 2024 11:18 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Tue, 19 Mar 2024 11:18 PM IST
विज्ञापन
जिले में 3841 शस्त्रधारक, अप्रिय घटना से बचने के लिए प्रशासन सतर्क
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। लोकसभा चुनाव में जिले के 3841 शस्त्रधारकों का 4191 असलहा जमा कराना पुलिस के लिए चुनौती है। चुनाव के दौरान प्रशासन किसी भी तरह की अप्रिय स्थिति से बचने के लिए लाइसेंसी असलहे जमा करा देता है। चुनाव आचार संहिता लगने के बाद पुलिस टीम सभी लाइसेंसी शस्त्रधारकों से असलहा जमा कराने का काम शुरू कर दिया है।
चुनाव के दौरान शस्त्र प्रदर्शन व प्रयोग पूर्ण प्रतिबंधित रहता है। कई बार चुनावी रंजिश में असलहा भी निकल जाता है। इससे बड़ी घटना होने की संभावना बन जाती है। पुलिस प्रशासन ने चुनाव की घोषणा होने के बाद आयोग के निर्देश पर निष्पक्ष चुनाव कराने की तैयारियां तेज कर दी हैं।
जिले में छठे चरण में 25 मई को मतदान होगा। इसके लिए सबसे पहले लाइसेंसी असलहों पर ध्यान केंद्रित किया जा रहा है। जिले में 3841 लाइसेंसी शस्त्रधारक हैं। जिनके पास कुल वर्तमान में 4191 शस्त्र मौजूद हैं। चुनाव से जुड़े जिम्मेदारों के मुताबिक जिले के सभी थानों पर अब तक 870 लाइसेंसी हथियार जमा करा लिए गए हैं। इसके अलावा दुकानों व शस्त्रागार में 59 असलहे जमा हैं। बाकी के 3220 लाइसेंसी हथियार को जमा कराने के लिए पुलिस ने धारकों से संपर्क करके हथियार जमा कराने का काम करना तेज कर दिया है। थाना, चौकी, हल्का व बीट अधिकारियों की मदद से शस्त्रधारकों को सूचना भेजकर लाइसेंसी हथियारों को जमा कराया जा रहा है।
विज्ञापन
थाना शस्त्रधारक
कोतवाली खलीलाबाद 954
दुधारा 390
धनघटा 586
महुली 1074
मेंहदावल 226
बखिरा 305
बेलहरकला 171
धर्मसिंहवा 135
लोकसभा चुनाव को देखते हुए सभी शस्त्रधारकों से अपील है कि वह शस्त्र नजदीकी थाने अथवा शस्त्र की दुकान पर जमा कर उसका रसीद थाने में उपलब्ध करा दें। जनपद स्तर पर गठित स्क्रीनिंग कमेटी की अनुमति के बाद ही किसी को चुनाव के दौरान असलहा जमा कराने की छूट दी जाएगी। चुनाव के दौरान शस्त्र न जमा करने और किसी भी तरह की घटना होने पर शस्त्रधारक खुद ही जिम्मेदार माना जाएगा।
- शशिशेखर सिंह, एएसपी