{"_id":"67a3b68f4bed8fedfd0ac528","slug":"demonstration-to-run-gram-panchayat-office-khalilabad-news-c-209-1-kld1004-128109-2025-02-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: ग्राम पंचायत कार्यालय चलाने के लिए किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: ग्राम पंचायत कार्यालय चलाने के लिए किया प्रदर्शन
Thu, 06 Feb 2025 12:35 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Thu, 06 Feb 2025 12:35 AM IST
विज्ञापन
संतकबीरनगर। सहायक कल्याण समिति संतकबीरनगर के बैनर तले पंचायत सहायकों ने डीएम कार्यालय में प्रदर्शन किया। इस दौरान मांग किया कि ग्राम पंचायत के सचिवालयों को पूर्ण रूप से चलाया जाए। साथ ही उन्हें स्मार्टफोन भी दिया जाए, जिससे वे डाटा फीडिंग के कार्यों का संपादन कर सकें।
संगठन के जिलाध्यक्ष संतोष कुमार यादव के नेतृत्व में बुधवार को सैकड़ों की संख्या में ग्राम पंचायत सहायकों का समूह डीएम कार्यालय पहुंचा। ग्राम पंचायत सदस्यों का कहना था कि ग्राम पंचायत सचिवालय के संचालन के लिए चार साल पूर्व उनकी की नियुक्ति की गई थी। उसके बाद भी ग्राम पंचायत सचिवालयों का संचालन सुचारू रूप से नहीं हो पा रहा है।
ग्राम पंचायत सचिवालय के संचालन के लिए कंप्यूटर सिस्टम, फर्नीचर, कुर्सी, आलमारी, सीसीटीवी कैमरा एवं अन्य उपकरणों के लिए एक लाख 75 हजार रुपये हर ग्राम पंचायत में खर्च किए गए, लेकिन ग्राम पंचायत के सचिवालयों में इस तरह की सामग्रियां अभी तक सचिवालय में दिखाई नहीं देती हैं। इन सामग्रियों को उपलब्ध कराकर सचिवालय की व्यवस्था को दुरुस्त किया जाय।