{"_id":"63cd74026fd75c29610d5f54","slug":"demonstration-of-villagers-to-remove-liquor-shop-khalilabad-news-gkp4651479115-2023-01-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: शराब की दुकान हटवाने के लिए ग्रामीणों का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: शराब की दुकान हटवाने के लिए ग्रामीणों का प्रदर्शन
विज्ञापन
दुधारा थाना के धरुई गांव में प्रदर्शन करते ग्रामीण।
- फोटो : KHALILABAD
शराब की दुकान हटवाने के लिए ग्रामीणों का प्रदर्शन
विद्यालय के पास दुकान होने से विद्यार्थियों को हो रही परेशानी
संवाद न्यूज एजेंसी
सेमरियावां (संतकबीरनगर)। प्राथमिक विद्यालय धरुई के पास स्थित शराब की दुकान को हटवाने केे लिए ग्रामीणों ने रविवार को प्रदर्शन किया। उनका आरोप है कि शराब की दुकान होने से महिलाओं, बच्चों, विद्यार्थियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
प्रदर्शन कर रहे ग्रामीण नागेंद्र राय, कुशलावती देवी, सोना देवी, रेशमा देवी, शांति देवी, नीलम देवी, सुशील चौहान, प्रधान के प्रतिनिधि जीत बहादुर चौधरी, दिनेश चंद्र, अब्दुल, मो. आरिफ आदि का कहना है शराब की दुकान को यहां हटवाने के लिए अधिकारियों से कई बार मांग की गई, लेकिन आबादी के करीब देशी शराब की दुकान खोल दी गई।
ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि पूरा दिन दुकान पर शराबियों का जमावड़ा रहता है। इससे विद्यार्थियों को परेशानी होती है। महिलाओं ने आरोप लगाया कि शराबियों की हरकतों के कारण सामुदायिक शौचालय समेत कहीं अन्यत्र आने-जाने में डर लगता है। शराब पीकर शराबी धमाचौकड़ी करते रहते हैं। ग्रामीणों ने डीएम से शराब की दुकान हटवाने की मांग की है।