{"_id":"6755facc56d0f52f420936c4","slug":"demonstration-of-villagers-on-rigging-in-road-construction-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1040-125143-2024-12-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: सड़क निर्माण में धांधली पर ग्रामीणों का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: सड़क निर्माण में धांधली पर ग्रामीणों का प्रदर्शन
Mon, 09 Dec 2024 01:30 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Mon, 09 Dec 2024 01:30 AM IST
विज्ञापन
- महुली-बारीडीहा मार्ग की मरम्मत के नाम पर सरकारी धन का दुरुपयोग
- सीसी रोड और नाले के निर्माण की मांग
धनघटा। महुली-बारीडीहा मार्ग के मरम्मत के नाम पर की जा रही धांधली को लेकर ग्रामीणों ने रविवार को सड़क पर उतरकर प्रदर्शन किया। महुली कस्बे के दक्षिण चौराहे पर 400 मीटर पिच सड़क के बजाय सीसी रोड और बगल से नाले के निर्माण की मांग की।
प्रदर्शन कर रहे मनमोहन चतुर्वेदी, गिरीश चंद दुबे, राजन मिश्र, शैलेश कुमार, संजय कुमार, मेराज आलम, जोगेंद्र मिश्र, जमाल अहमद, संजय श्रीवास्तव आदि का कहना था कि महुली कस्बे के दक्षिण चौराहे से बारीडीहा तक लगभग पांच किलोमीटर सड़क की मरम्मत पीडब्लूडी विभाग करा रहा है, जिसमें अनियमिता बरती जा रही है। गिट्टी में मामूली तारकोल मिलाकर सड़क को रंग दिया जा रहा है। सड़क पर बने गड्ढे को रोड़ा तो डाला गया लेकिन पेंटिंग के बाद उंचा-नीचा बना खानापूरी की जा रही है।
दूसरी तरफ महुली कस्बे में 400 मीटर सड़क पर बारिश के दौरान जलभराव हो जाता है। सड़क को कम से कम एक फीट ऊंचा करना जरूरी है, लेकिन ठेकेदार मामूली गिट्टी डालकर उसे पेंट करने की फिराक में है। ग्रामीणों ने कहा कि जब तक आबादी के बीच सीसी रोड और नाले का निर्माण नहीं कराया जाता, वह पेंटिंग का कार्य नहीं होने देंगे। प्रदर्शन कर रहे लोगों ने कहा कि अगर प्रशासन के लोग मामले को गंभीरता से नहीं लिए तो क्षेत्र के लोग जिले पर पहुंच कर धरना प्रदर्शन करने पर बाध्य होंगे।