फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Demonstration of lawyers against Gram Nyayalaya

Sant Kabir Nagar News: ग्राम न्यायालय के विरोध में अधिवक्ताओं का प्रदर्शन

Sun, 19 Nov 2023 01:14 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Sun, 19 Nov 2023 01:14 AM IST
विज्ञापन
Demonstration of lawyers against Gram Nyayalaya
दीवानी न्यायालय परिसर में प्रदर्शन करते अ​धिवक्ता।
संतकबीरनगर। मेंहदावल में प्रस्तावित ग्राम न्यायालय के विरोध तथा अधिवक्ता प्रोटेक्शन एक्ट लागू कराने के लिए अधिवक्ताओं ने शनिवार को दीवानी न्यायालय परिसर में प्रदर्शन किया। अधिवक्ताओं ने न्यायिक कार्य में सहयोग नहीं किया।
विज्ञापन

शनिवार को दीवानी न्यायालय परिसर में सिविल बार तथा जनपद बार एसोसिएशन की आम सभा में न्यायिक कार्य में सहयोग नहीं करने का निर्णय लिया गया। दीवानी न्यायालय परिसर स्थित मुख्य गेट पर प्रदर्शन किया। जनपद बार अध्यक्ष राकेश सिंह ने कहा कि ग्रामीण न्यायालय में वरिष्ठ अधिवक्ताओं का पहुंचना असंभव होगा। सरपंच की व्यवस्था होगी। वादकारी परेशान होंगे। कैदियों को ले जाने तथा वापस लाने में असुविधा होगी।
विज्ञापन

जनपद बार महामंत्री सुनील कुमार पांडेय तथा सिविल बार महामंत्री चतुर जी शुक्ल ने कहा कि दीवानी न्यायालय परिसर में मूलभूत सुविधा उपलब्ध नहीं है। कर्मचारियों का अभाव है मेंहदावल में ग्राम न्यायालय प्रस्तावित है जिसका कोई औचित्य नहीं है। कनिष्ठ उपाध्यक्ष राजेश मिश्र ने कहा कि अधिवक्ताओं को लगातार किसी न किसी कारण से निशाना बनाया जा रहा है। अधिवक्ता समाज अपने आप को असुरक्षित महसूस कर रहा है। हम लोग सरकार से अधिवक्ता प्रोटेक्शन एक्ट बिल को शीघ्र लागू करने की मांग कर रहे हैं। सरकार को अधिवक्ता हित में इस एक्ट को जल्दी लागू करना होगा। धरना प्रदर्शन में दुर्गेश नारायण मिश्र, सरोज बाला पांडेय, योगेश चन्द श्रीवास्तव, शकील अहमद, प्रेम चंद श्रीवास्तव, प्रमोद कुमार यादव, शिव नंदन आदि अधिवक्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed