{"_id":"69307e1fd879ece0c3042434","slug":"demonstration-held-for-the-construction-of-the-road-from-ghorakhal-to-kasaila-khalilabad-news-c-209-1-kld1004-142229-2025-12-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: घोरखल से कसैला जाने वाले मार्ग के निमार्ण के लिए किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: घोरखल से कसैला जाने वाले मार्ग के निमार्ण के लिए किया प्रदर्शन
Wed, 03 Dec 2025 11:44 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Wed, 03 Dec 2025 11:44 PM IST
विज्ञापन
सड़क बनवाने की मांग को लेकर डीएम कार्यालय पर प्रदर्शन करते हुए सर्वजन पार्टी के कार्यकर्ता । सं
संतकबीरनगर। जिला मुख्यालय पर गोरखल गैस गोदाम से कसैला गांव को जोड़ने वाली सड़क के निर्माण के लिए सर्वजन आवाज पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी कार्यालय पर प्रदर्शन किया। डीएम को ज्ञापन दिया तथा इस सड़क के निर्माण की मांग की।
सर्वजन आवाज पार्टी के प्रदेश संगठन मंत्री पूर्व सैनिक रणजीत यादव की अगुवाई में पार्टी के कार्यकर्ताओं ने डीएम कार्यालय पर जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शन कर रहे लोगों का कहना था कि घोरखल स्थित गैस गोदाम से कसैला गांव होते हुए बरदहिया बाजार तक जाने वाले मार्ग पर लगभग 150 घरों के 800 सदस्य स्थाई रूप से निवास करते हैं। यह मार्ग काफी बदहाली की स्थिति में है। इससे होकर स्कूलों के बच्चों के साथ ही साथ नौकरीपेशा तथा अन्य लोग आते-जाते रहते हैं। बरसात में इस मार्ग पर पानी भर जाता है। इसका खामियाजा यहां के लोगों को भुगतना पड़ता है। उन्होंने इस मार्ग को बनवाने की मांग की है। प्रदर्शन करने वालों में इजहार अली, बृजेश पांडेय, संदीप यादव, रामजीत पांडेय, पंचराम, पप्पू, आदित्य, अंगद आदि शामिल थे।